विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में ज्वेलरी शॉप में रोशनदान की ग्रिल काटकर घुसे चोर, 16 लाख रुपये की चोरी

Published: Sun, 11 Jan 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

आदमपुर के मेन बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में लाखों की चोरी हुई। चोरों ने चौथी मंजिल के रोशनदान की ग्रिल ...और पढ़ें

जालंधर में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी।

जालंधर में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी।

HighLights

  1. आदमपुर के लक्ष्मी ज्वेलर्स में लाखों की चोरी हुई।

  2. चोरों ने चौथी मंजिल के रोशनदान से प्रवेश किया।

  3. 15-16 लाख के गहने और सीसीटीवी डीवीआर चोरी।

संवाद सूत्र, आदमपुर। मेन बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में लाखों की चोरी हो गई। चौथी मंजिल पर बने रोशनदान की ग्रिल काटकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक विवेक कपूर ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान रात को बंद करके गए थे।

जब शनिवार सुबह आए तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान के शोकेस में रखे चांदी के गहने और लोगों के बनवाए हुए ढाई तोले सोने के गहने भी चुरा लिए। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर के शटर के ताले लगे हुए थे।

चोर चौथी मंजिल के रोशनदान की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए। दुकान से लगभग छह से सात किलो चांदी और अन्य सोने के गहने चोरी कर लिए गए। चोरों ने कुल 15 से 16 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। इसके अलावा, दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए हैं।

इस घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना मुखी रविंदर पाल सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना मुखी ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।