विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Delay in Punjab: रक्षाबंधन का रेल यातायात पर बुरा असर, घंटों लेट हो रही ट्रेनें; सीट के लिए भी मारामारी

Published: Sun, 18 Aug 2024 10:52 PM (IST)

रक्षा बंधन के पर्व का असर भारतीय रेल पर पड़ रहा है। त्योहार से एक दिन पहले रविवार को जालंधर ...और पढ़ें

जालंधर में कई ट्रेनें राखी के पर्व पर प्रभावित हैं (जागरण फाइल फोटो)
जालंधर में कई ट्रेनें राखी के पर्व पर प्रभावित हैं (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. जालंधर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें प्रभावित रहीं
  2. पर्व के मौके पर रविवार को भी रेलगाड़ियों में भीड़ रही
  3. दुर्गायाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

जागरण संवाददाता, जालंधर। रोजाना रेलगाड़ियां लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही यात्रियों को लंबी रूट की रेलगाड़ियों की वेटिंग मिल रही है। राखी के त्योहार पर रेलवे विभाग की ओर से स्पेशल रेलगड़ियां नहीं चलाई थी। रेलगाड़ियों में इतनी भीड़ होने के साथ टिकट बुक होने के बावजूद 100 की वेटिंग चल रही है।

26 अगस्त तक रहेंगी रेलें प्रभावित

राखी त्योहार को लेकर रेलगाड़ियों में भीड़ देखी जा सकती है। अमृतसर साहनेवाल में चल रहे इंटरलाकिंग काम के चलते 26 अगस्त तक रेलगाड़ियां प्रभावित रहेगी।

इस कारण से यात्रियों को दूसरी रेलगाड़ियों में सफर करना पड़ रहा है। वेटिंग चलने की वजह से लोग जनरल बोगियों में सफर करना शुरु कर दिया है। रविवार को भी रेलगाड़ियों में भीड़ रही है। लंबी रूट की रेलगाड़ियों में सीटें फुल थी।

यात्रियों ने जनरल बोगियों में सफर किया। बिहार निवासी हरमेश लाल ने कहा कि राखी को लेकर घर पहुंचना था। वेटिंग चल रही है। लंबी रूट की गाड़ियों की सीटें फुल है। सीट कंफर्म नहीं हो रही है। रेलवे विभाग ने इस बार रेलगाड़ियों का विशेष संचालन नहीं किया है। सीट कंफर्म नहीं हुई है जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

रविवार को रेलगाड़ियां रही लेट, यात्री परेशान

रविवार को कई रेलगाड़ियां लेट रही है। जिसमें दुर्गायाना एक्सप्रेस 2.45 घंटे, हावरा ,जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे,स जन नायक एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस 45 मिटन,संचखंड एक्सप्रेस व अजमेर एक्सप्रेस 45 मिनट व अमरपाली 30 मिनट रेलगाड़ी लेट रही। रेलगाड़ी लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Farishtey Scheme: अब ऑनलाइन देखें पंजाब के किस अस्पताल में मिलेगा इलाज, योजना के तहत 384 हॉस्पिटल हैं रजिस्टर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।