Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत; युवती की हालत गंभीर

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:48 PM (GMT+05:30)

    फिल्लौर-तेहिंग रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय युवक अर्जन सानी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    जालंधर के फिल्लौर में सड़क हादसा, ट्रक ने ली युवक की जान, बहन गंभीर।

    जालंधर के फिल्लौर में सड़क हादसा, ट्रक ने ली युवक की जान, बहन गंभीर।

    HighLights

    1. फिल्लौर-तेहिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ

    2. ट्रक की टक्कर से युवक अर्जन सानी की मौत

    3. बहन प्रिया गंभीर घायल, जालंधर रेफर की गई

    संवाद सहयोगी, फिल्लौर। फिल्लौर तेहिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

    प्राप्त सूचना अनुसार मृतक के पिता शंकर ने बताया कि अर्जन सानी (21) हमेशा की तरह अपनी बहन प्रिया (23) को एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम पर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

    इस दौरान फिल्लौर से तेहिंग की ओर से आ रहे एक ओवरलोडेड ट्रक नंबर पीबी 08 सी 1330 से उसकी भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक मोटरसाइकिल समेत खेतों में पलट गया और मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गई।

    हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों और पुलिस की मदद से दोनों भाई-बहन को बाहर निकाल कर सिविल हॉस्पिटल फिल्लौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जन सानी को मृत घोषित कर दिया। प्रिया की हालत गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए जालंधर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

    परिवार ने बताया कि अर्जन सानी गांव तेहिंग में बिल्डिंग वर्कर का काम करता था और दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। इस दुखद हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बसपा के हलका फिल्लौर इंचार्ज खुशी राम ने कहा की हादसे का शिकार हुए भाई बहन बहुत गरीब परिवार से संबंधित है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जिसे परिवार पर दुख का पहाड़ गिर गया है और लड़की की हालत अभी गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रक ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ दिया जाए।