यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देश की अर्थव्यवस्था अब और होगी मजबूत, पंजाब...हरियाणा और हिमाचल के 860 उम्मीदवारों को मिले नियुक्ति पत्र
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत् ...और पढ़ें

जालंधर, जागरण संवाददाता। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) , भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर (Frontier Headquarters BSF Jalandhar) में रोजगार मेले (Rojgaar Mela) का आयोजन किया गया। समारोह में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विभिन्न पदों के लिए चयनित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 860 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) दिए।
51 हजार से अधिक दिए गए नियुक्त पत्र
इससे पहले बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आइजी डॉ. अतुल फुलजेले ने मुख्य अतिथि और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। 2023 के अंत तक 10 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करने के उपलक्ष्य में सोमवार को देश भर में 45 क्षेत्रीय केंद्रों में नियुक्तियों के 51 हजार से अधिक नियुक्त पत्र दिए गए। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत में नवनियुक्त उम्मीदवारों को ऑनलाइन संबोधित किया और उनसे इस उद्देश्य के लिए काम करने का आग्रह किया।
क्या बोले केंद्रीय मंत्री पुरी?
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और आर्थिक समृद्धि के लिए देश की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा शुरू किए जा रहे भर्ती अभियान के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि नई भर्तियां समूह बी और सी स्तरों पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में शामिल होंगी। उन्होंने दोहराया कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, समाज की प्रगति को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।