यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitin Gadkari Hoshiarpur Visit: पंजाब को आज चार हजार करोड़ की सौगात देंगे नितिन गडकरी, सड़क परियोजनाओं से जुड़े नौ प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
Nitin Gadkari Hoshiarpur Visit केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने होशियारपुर (Punjab) के दौरे के दौरान जालंधर से जुड़े चार प्रोजेक्टो ...और पढ़ें

HighLights
- जालंधर-कपूरथला फोर लेन का भी होगा लोकार्पण
- जालंधर-मक्खू रोड सुदृढ़ीकरण एवं तीन छोटे पुलों का पुननिर्माण भी शामिल
- सेतु बंधन योजना के तहत जालंधर के कंगनीवाल गांव में रेलवे ओवरब्रिज का करेंगे शिलान्यास
मनुपाल शर्मा, जालंधर ( Nitin Gadkari Hoshiarpur Visit)। केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने होशियारपुर के दौरे के दौरान जालंधर से जुड़े चार प्रोजेक्टों का लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से जालंधर-फगवाड़ा (एनएच 44) हाईवे पर स्थित दकोहा अंडरपास का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। लगभग 14 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस अंडरपास पर यातायात चालू होने के बाद दकोहा एवं बड़िंग क्षेत्र के लोगों को हाईवे पर एंट्री एग्जिट करने में भारी सुविधा मिलेगी और नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नौ किमी लंबे फोर लेन हिस्से का करेंगे लोकार्पण

बीजेपी द्वारा मिली आधिकारिक सूचना के अंतर्गत परिवहन मंत्री आज चार हजार करोड़ के 29 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। नितिन गडकरी होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड में दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचेंगे। वह होशियारपुर से ही एनएच 703 ए पर स्थित जालंधर-कपूरथला रोड के 40 करोड़ की लागत से तैयार हुए नौ किलोमीटर लंबे फोर लेन हिस्से का भी लोकार्पण करेंगे।
NH44 को सीधा जोड़ने की तैयारी
इसके अलावा एनएच 703 ए पर ही स्थित जालंधर-मक्खू रोड सुदृढ़ीकरण एवं तीन छोटे पुलों के पुननिर्माण का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नितिन गडकरी लुधियाना में जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को जोड़ने वाले चार लेन लडोवाल बाईपास का भी लोकार्पण करेंगे। लडोवाल बाईपास के निर्माण से लुधियाना-फिरोजपुर राजमार्ग से दिल्ली-जालंधर राजमार्ग (एनएच 44) का सीधा संपर्क स्थापित होगा।
होशियारपुर का होगा यह फायदा
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari in Hoshiarpur) अपने होशियारपुर दौरे के दौरान फगवाड़ा व होशियारपुर बाईपास सहित फगवाड़ा होशियारपुर फोरलेन निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। फोरलेन निर्माण से फगवाड़ा होशियारपुर के मध्य 100 किलोमीटर प्रति घंटा हाई स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान होगी और यात्रा समय एक घंटे से घटकर 30 मिनट का रह जाएगा। फगवाड़ा और होशियारपुर बाईपास निर्माण से शहरी क्षेत्र में भीड़ कम होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (जीटी रोड) से होशियारपुर का सीधा संपर्क होगा।
खबरें और भी
केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी 🗓️ 10 जनवरी 2024, बुधवार, 🕛 दोपहर 12:00 बजे पंजाब के होशियारपुर में 29 राष्ट्रीय राजमार्ग 🛣️ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। #PragatiKaHighway#GatiShakti#BuildingTheNation pic.twitter.com/MosxkV5w2L
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) January 9, 2024
सेतु बंधन योजना के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जालंधर के कंगनीवाल गांव में रेलवे ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे, जिसका निर्माण 46 किलोमीटर लंबे जालंधर बाईपास प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा।
लुधियाना जिलों में कुल 9 परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा
अपने होशियारपुर दौरे के दौरान नितिन गडकरी कुल आठ प्रोजेक्ट लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय सड़क निधि से अमृतसर कपूरथला और लुधियाना जिलों में कुल 9 परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। चार लेन फिरोजपुर बाईपास का भी शिलान्यास किया जाएगा। सेतु बंधन योजना के तहत करतारपुर अमृतसर के गहरी मंडी गांव तथा तरनतारन में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का शिलान्यास होगा। सुलतानपुर लोधी-मखू खंड पर दो लेन रेलवे ब्रिज का शिलान्यास होगा। इसी खंड पर चार लेन निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसी खंड पर सड़क सुरक्षा और बाढ़ क्षति के मरम्मत कार्य का भी चलनास किया जाएगा।