Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस आठ घंटे लेट, शताब्दी सहित 31 ट्रेनें भी प्रभावित

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 08:27 PM (IST)

    अंबाला के पास निर्माण कार्य और लुधियाना में रेक टूटने से जालंधर पहुंचने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 31 ट्रे ...और पढ़ें

    वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस आठ घंटे लेट (फाइल फोटो)

    वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस आठ घंटे लेट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अंबाला के पास निर्माण कार्य से ट्रेनें प्रभावित हुईं

    2. लुधियाना में रेक टूटने से भी रूट बाधित हुआ

    3. वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 31 ट्रेनें घंटों देरी से चलीं

    जागरण संवाददाता, जालंधर। दिल्ली-लुधियाना के मध्य अंबाला के पास चल रहे निर्माण कार्यों की बदौलत रेल गाड़ियां बदले हुए समय व रूट से होकर ही जालंधर पहुंच रही है।

    जिस वजह से रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर पौने दस घंटे तक की देरी से पहुंची। वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जम्मू जाने वाली स्पेशल रेल गाड़ी का रेक टूट जाने की वजह से रूट प्रभावित होने का भी असर पड़ा।

    यात्री दिनभर स्टेशन पर रेल गाड़ियों का इंतजार करते रहे। देरी से आने वाली रेल गाड़ियों की बात करें तो वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस सहित 31 मेल व एक्सप्रेस रेल गाड़ियां प्रभावित हुई।

    ये ट्रेनें भी हुईं लेट

    इनमें अमृतसर क्लोन समर स्पेशल पौने दस घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कट़ड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा समर स्पेशल सात घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, मालवा एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे, सचखंड एक्सप्रेस, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस,

    शालीमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दादर एक्सप्रेस, हेमकुंट एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस सवा एक घंटा, अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस, शान ए पंजाब एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, सरबत दा भला एक्सप्रेस, सरयु यमना एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जेहलम एक्सप्रेस एक घंटा, पठानकोट एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस पौना घंटा, होशियारपुर एक्सप्रेस, नंगल डैम, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू, अंडमान एक्सप्रेस, अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची।

    खबरें और भी