खुशखबरी! 2 अप्रैल से जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत, नोट कर लें टाइमिंग
रेलवे ने नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से जालंधर कैंट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की मंजूरी दी है। यह ट्रेन सुबह 10 बजे जालंधर कैंट पहुंच ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जालंधर। रेलवे ने नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट स्टेशन में ठहराव देने की स्वीकृति प्रदान की है। यह ठहराव अस्थायी रूप से दो अप्रैल से लागू होगा।
पहले यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर अंबाला कैंट में 8.10 बजे और लुधियाना स्टेशन पर 9.19 बजे पहुंचने के बाद सीधे 11.15 बजे पठानकोट स्टेशन पर रुकती थी। अब जालंधर कैंट में ठहराव मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 10.02 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी।
वापसी यात्रा में यह ट्रेन पठानकोट से शाम 5.29 बजे चलकर जालंधर कैंट स्टेशन पर 6.51 बजे पहुंचेगी और 6.53 बजे लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। इस ठहराव के कारण जम्मू जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा, क्योंकि लंबे समय से उनकी ओर से वंदे भारत में ठहराव की मांग की जा रही थी।
इसके साथ ही जालंधर के यात्रियों को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल गई है। पहली ट्रेन अमृतसर से दिल्ली और दूसरी अमृतसर से श्री जम्मूतवी कटरा जाती है। बता दें कि फिलहाल जम्मू जाने वाली दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस रद चल रही हैं।