विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जालंधर टू नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में करें सफर, चार घंटे में पूरी होगी यात्रा, जानिए शेड्यूल-रूट का पूरा अपडेट

Published: Wed, 27 Dec 2023 11:56 AM (IST)

रेलवे की तरफ से 30 दिसंबर से वंदे भारत (Vande Bharat Train) एक्सप्रेस रेल सूपर फास्ट रेल गाड़ी चलाई जा ...और पढ़ें

अब जालंधर टू नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में करें सफर
अब जालंधर टू नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में करें सफर

HighLights

  1. अब जालंधर टू नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में करें सफर
  2. चार घंटे में पूरी होगी यात्रा
  3. अमृतसर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.30 पर चलेगी और 9.26 पर जालंधर स्टेशन पहुंचेंगी

जागरण संवाददाता, जालंधर। Vande Bharat Express in Jalandhar: रेलवे की तरफ से 30 दिसंबर से वंदे भारत (Vande Bharat Train) एक्सप्रेस रेल सूपर फास्ट रेल गाड़ी चलाई जा रही है।

जिसके चलने पर जालंधर से नई दिल्ली का 450 किलोमीटर का सफर महज चार घंटे में तय हो जाएगा। यह रेल गाड़ी अमृतसर से नई दिल्ली के लिए चल रही है और इसका जालंधर में भी स्टॉपेज रहेगा।

जालंधरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

जिससे जालंधरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से उनकी मांग भी थी। रेलवे अधिकारी भी मान रहे हैं कि वंदे भारत को चलाने की तैयारियां हैं, मगर टाइम टेबल संबंधी किसी तरह से कोई स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।मगर इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ बयानजारी ट्रेन के चलने और जालंधर में ट्रेन के स्टापेज संबंधी पुष्टी कर चुके हैं।

ये है वंदे भारत की रूट टाइमिंग

सूत्रों के अनुसार अमृतसर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.30 पर चलेगी और 9.26 पर जालंधर स्टेशन पहुंचेंगी, जहां दो मिनट का स्टापेज रहेगा और रेल गाड़ी 9.28 पर नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसके बाद यह रेल गाड़ी लुधियाना में 10.16, अंबाला में 11.34 और नई दिल्ली में 1.50 में पहुंचेंगी।

इसी तरह से यही रेल गाड़ी वापिसी की दिशा में नई दिल्ली से बाद दोपहर 3.15 पर चलकर अंबाला शाम 5.25, लुधियाना में देर शाम 6.36 और जालंधर में 7.26 बजे जालंधर पहुंचेगी। इसके बाद रात 8.35 पर अमृतसर पहुंचेगी।

कटड़ा के लिए चलाई गई वंदे भारत का जालंधर होगा स्टोपेज

बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली से कटड़ा के लिए वंदे भारत चलाई जा रही है, उसका जालंधर कैंट स्टेशन पर स्टापेज नहीं हैं और भविष्य में उसका स्टापेज जालंधर कैंट दिए जाने की भी योजना है। इस मामले को लेकर सांसद सुशील कुमार रिंकू भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से स्टापेज की मांग कर चुके थे। 

यह भी पढ़ें- शिलान्यास-उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ने पर दर्ज होगी FIR, CM सुक्खू ने दिए सख्त आदेश; क्षतिग्रस्त का होगा दोबारा निर्माण


शताब्दी एक्सप्रेस में लगते थे सवा पांच घंटे

अभी तक जालंधर से नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट रेल गाड़ियों में शताब्दी एक्सप्रेस ही थी। जिसमें जालंधर से नई दिल्ली तक का सफर सवा पांच घंटे में होता था। वंदे भारत के चलने से यह सफर घट कर चार घंटे में पूरा हो जाएगा। इस हिसाब से सवा घंटा यात्रियों का अतिरिक्त सफर के दौरान बचेगा।

यह भी पढ़ें-  कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का आगाज, इस दिन बारिश-बर्फबारी होने से गिरेगा पारा; ठंड से ठिठुरेंगे हिमाचलवासी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।