Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टरों की लापरवाही से गई बॉडी बिल्डर व अभिनेता वरिंदर घुम्मन की जान, मौत मामले में आई SIT की रिपोर्ट

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 10:32 PM (IST)

    बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई, SIT रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन ने परिवार को रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद पर ...और पढ़ें

    बॉडी बिल्डर व अभिनेता वरिंदर घुम्मन की मौत पर आई SIT की रिपोर्ट।

    बॉडी बिल्डर व अभिनेता वरिंदर घुम्मन की मौत पर आई SIT की रिपोर्ट।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। बॉडी बिल्डर व अभिनेता वरिंदर घुम्मन की मौत के मामले में बनी एसआइटी की रिपोर्ट आ गई है। सिविल सर्जन ने रिपोर्ट की कापी पारिवारिक सदस्यों को सौंप दी है, जिसमें बताया गया है कि अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही के कारण वरिंदर घुम्मन की मौत हुई थी।

    पारिवारिक सदस्यों ने फैसला लिया है कि वह अस्पताल के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव से मिलेंगे और अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ-साथ इंसाफ की मांग करेंगे।

    वरिंदर घुम्मन के भाई रब्बी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी किया था, जिसमें संदेह जताया था कि सर्जरी में डाक्टरों ने लापरवाही की है। बता दें कि नौ अक्टूबर 2025 को अमृतसर के अस्पताल में सर्जरी के दौरान वरिंदर घुम्मन की मौत हो गई थी।

    घुम्मण के परिवार वालों ने सवाल उठाए थे कि आखिर सर्जरी के बाद शरीर कैसे नीला पड़ गया। इसे लेकर पंजाब सरकार ने डाक्टरों की कमेटी गठित की थी। इसमें आर्थोपैडिक, मेडिसिन, कार्डियोलाजी, एनेस्थिसिया व फोरेंसिक स्पेशलिस्ट शामिल थे।

    सिविल सर्जन अमृतसर की चेयरमैनशिप में डाक्टरों ने रिपोर्ट तैयार करनी थी। रब्बी ने कहा कि रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें सर्जरी के दौरान डाक्टरों की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि जल्द कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।