Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक बारिश की चेतावनी

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:45 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार, जालंधर में 29 और 30 मार्च को वर्षा की संभावना है। पिछले दो दिनों से धूप के बावजूद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। ...और पढ़ें

    29 और 30 मार्च को जालंधर में वर्षा की संभावना। फाइल फोटो

    29 और 30 मार्च को जालंधर में वर्षा की संभावना। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 29 और 30 मार्च को जालंधर में वर्षा की संभावना

    2. धूप के बावजूद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी

    3. अगले चार दिन आसमान साफ, रात में हल्की ठंड रहेगी

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पिछले दो दिनों से धूप निकलने के बावजूद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 व 30 मार्च को वर्षा होने की संभावना है। फिलहाल अभी आने वाले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा। रात के समय में हल्की ठंड रहने की उम्मीद है।

    मंगलवार की बात करें तो 16 डिग्री न्यूनतम व 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन धूप खिलेगी। इससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जबकि 29 मार्च से लगातार दो दिन मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

    इसके अनुसार थंडर शावर, तेज हवाएं और वर्षा हो सकती हैं। अगर पूर्वानुमान सही साबित होता है तो फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
    25 मार्च 17 29
    26 मार्च 19 27
    27 मार्च 18 28
    28 मार्च 19 28
    29 मार्च 20 26
    30 मार्च 20 27