Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: जालंधर में इस सीजन का सबसे कम तापमान, कई जिलों में घनी धुंध का अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 08:24 AM (IST)

    जालंधर में इस सीजन का सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यू ...और पढ़ें

    पंजाब के कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट (फाइल फोटो)
    पंजाब के कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चार जिलों में दर्ज किया गया सात डिग्री सेल्सियस तापमान
    2. 20 घंटों में एक बार भी 100 से नीचे नहीं आया एक्यूआई

    जागरण संवाददाता, जालंधर। सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की तरफ से 30 नवंबर तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धुंध पड़ने की संभावनाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगर पूर्वानुमान सहित साबित हुआ तो न्यूनतम तापमान इसी सप्ताह में आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। क्योंकि इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

    185 रिकॉर्ड किया गया औसत AQI

    दूसरी तरफ एक्यूआई की बात करें एक्यूआई कि तो 20 घंटों में एक बार भी एक्यूआई 100 से नीचे नहीं आया। यानी कि इस दौरान शुद्ध हवा नहीं चली। जिसके चलते ही न्यूनतम एक्यूआई 134 तक रिकॉर्ड किया गया।

    जबकि दिनभर एक्यूआई की स्थिति येलो और 261 एक्यूआई के साथ ऑरेंज अलर्ट के क्रम में ही घूमती रही। दिनभर की स्थिति के तहत ही एवरेज एक्यूआई 185 रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विशेषज्ञ ने कही ये बात

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में जहां गिरावट आएगी, वहीं एक्यूआई की स्थिति में भी बदलाव देखा जा सकेगा। क्योंकि अब पराली को आग लगाने की घटनाएं तो कम हो गई है, मगर बावजूद इसके एक्यूआई का बढ़ना प्रदूषण की पढ़ने की स्थिति को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में बदलाव, हिसार में 8 डिग्री पहुंचा तापमान; सिरसा की हवा सबसे खराब

    कई जिलों में गिरा तापमान

    नवंबर के आखिरी सप्ताह में आखिर रात में ठंड बढ़ने लग गई है। रात का तापमान गिरकर अब सात डिग्री सेल्सियस तक आ गया हैं। बुधवार को पंजाब के चार जिलों में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनमें रोपड़, फाजिल्का, पटियाला व पठानकोट शामिल रहे।

    खबरें और भी

    जबकि फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, एसबीएस नगर में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों में तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उधर दिन का तापमान भी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    29 नवंबर तक कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना

    दूसरी तरफ मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 29 नवंबर तक पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना हैं। खासकर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोगा, अमृतसर, होशियारपुर व चंडीगढ़ में धुंध का प्रभाव अधिक रहेगा।इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। जिसमें वाहन चालकों को घनी धुंध में सफर करने से बचने की सलाह दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें- Weather: उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा, कश्मीर-हिमाचल में होगी बर्फबारी; IMD ने किया अलर्ट