विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश से लौटी युवती को पति से मिला धोखा, होटलों में रखकर देता रहा चुपके से नशा

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 18 Apr 2017 08:54 PM (IST)

एक व्यक्ति ने विदेश से आई युवती से शादी की और फिर उसे धोखा देता रहा। उसे उसने होटल में रखा और चोरी से नशीला पदार्थ देता रहा।

विदेश से लौटी युवती को पति से मिला धोखा, होटलों में रखकर देता रहा चुपके से नशा
विदेश से लौटी युवती को पति से मिला धोखा, होटलों में रखकर देता रहा चुपके से नशा

जेएनएन, जालंधर। चंडीगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह इंग्लैंड से पढ़ाई करके लौटी तो परिजनों ने शादी डॉट कॉम के जरिये उसके लिए रिश्ता ढूंदा। उसकी शादी हो गई, लेकिन उसके बाद उस पर विपदा आनी शुरू हो गई। पति उसे चुपके से नशा देता रहा और मारपीट करता रहा। पति ने उसकी विदेशी करंसी भी चुरा ली। महिला ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

यहां पत्रकारों से बातचीत में नवजोत कौर पुत्री मनजीत सिंह ने बताया कि वह इंग्लैंड में पढ़ाई करके लौटी थी। इसके बाद उसकी शादी जालंधर के ग्रीन पार्क निवासी व्यक्ति के साथ हुई। पहले कहा गया था कि उसका पति विदेश में सेटल है। उसने बताया कि शादी के बाद उसके पति ने उसे अपने घर ले जाने की बजाय होटल में रखा।

यह भी पढ़ें: म्यूजिक टीचर ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और फिर ले गया अपने साथ

इसके बाद अलग-अलग रिश्तेदारों के पास रखा। उसने बताया कि एक महीने बाद ही पति उसे अपने पिता की जमीन की पावर ऑफ अटार्नी खुद के नाम पर करवाने के लिए कहने लगा। मना करने पर मारपीट की जाने लगी और उसे अपने मायके चंडीगढ़ में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: जूस बार के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

जब वह चंडीगढ़ आई तो डॉक्टरी जांच में उसे पता चला कि वह ड्रग्स लेती है। उसने दिमाग पर जोर डाला उसे अहसास हुआ कि उसका पति उसे खाद्य सामग्री में ड्रग मिलाकर देता था। महिला ने पति पर पिता के अकाउंट से लाखों रुपये निकालने व उसके घर में पड़ी विदेशी करंसी चुराने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: अचानक शादी के मंडप पर पहुंची पहली पत्नी, मच गया हंगामा