विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाफी का लालच देकर दो साल की बच्‍ची से यह गंदा काम

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 10 Jul 2016 10:29 AM (IST)

जालंधर में हवस के अंधे एक व्यक्ति ने दो साल की बच्चे से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Article Hero Image

जेएनएन, जालंधर। दीपनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने हवस में अंधे होकर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। यह युवक बच्ची को टाफी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। युवक की हैवानियत का पता उस समय चला जब लोगों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी और वे मौके पर पहुंचे।

खून से लथपथ बच्ची को देख लोगों ने युवक को पकड़ लिया और बच्ची को अस्पताल ले गए। घटना के बाद थाना परागपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान दीपनगर निवासी 20 वर्षीय कमल के रूप में हुई है।

दीपनगर क्षेत्र में बोबी चिकन के सामने एक कालोनी काटने का काम चल रहा था जहां पर कुछ मजदूर रह रहे है। वहां पर काम करने वाला कमल रोजाना दो साल की एक बच्ची को टाफी खिलाने के लिए ले जाता था। शुक्रवार रात कमल बच्ची को रोजाना की भांति टाफी के बहाने अपने साथ ले गया। लड़की के माता-पिता इस बात से अंजान थे कि कमल के सिर पर हवस का भूत सवार है। इस बात का पता तब चला जब लड़की चिल्लाने लगी और खून से लथपथ पाई गई।

पढ़ें : धोखे से तलाक, फिर भी छह साल तक पत्नी से बनाता रहा संबंध

आनन फानन में लड़की को जालंधर के सिविल अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन रात हरकत में आ गई। उन्होंने जब मामले की जांच की तो पता चला कि लड़की को पास में रहने वाला कमल अपने साथ ले गया था और उसने ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया।