Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे मामा ACP हैं...', बिना नंबर प्लेट के बाइक पर घूम रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गई बात

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:20 PM (IST)

    जालंधर में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे एक युवक को समाजसेवी मनदीप दोसांझ ने रोका। युवक ने खुद को एसीपी का भांजा बताया और अधिकारी से बात कराई। मन ...और पढ़ें

    बिना नंबर प्लेट से बाइक पर घूम रहे नौजवान ने खुद को बताया एसीपी का भांजा, वीडियो वायरल।

    बिना नंबर प्लेट से बाइक पर घूम रहे नौजवान ने खुद को बताया एसीपी का भांजा, वीडियो वायरल।

    HighLights

    1. बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहे युवक को रोका गया

    2. युवक ने खुद को एसीपी का भांजा बताया, वीडियो वायरल

    3. पुलिस अधिकारी ने चालान करने का निर्देश दिया

    संवाद सहयोगी, जालंधर। शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन फिर भी कई चालक पुलिस को नजरअंदाज कर नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।

    बीती दिन अमन नगर में बिना नंबर प्लेट से बाइक पर घूम पर रहे नौजवान को एक समाजसेवी ने रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक भगा ली, जिसके बाद उसने नौजवान को काबू कर नंबर प्लेट के बारे में पूछा तो वह खुद एसीपी भांजा बताते लगा और समाजसेवी की बात एसीपी से मोबाइल पर करवाने लगा।

    समाजसेवी ने एसीपी से मोबाइल में वीडियो बनाने का ज्रिक किया तो एसीपी ने कहा कि चालान करना दी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग कमेंट अलग अलग राय दे रहे है।

    समाजसेवी मनदीप दोसांझ ने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कि जिसमें उसने कहा कि नौजवान बिना नंबरी प्लेट से बाइक पर कुछ युवकों के खड़ा हुआ था। उसने रोकने की कोशिश की तो नौजवान ने बाइक दौड़ा ली, जिसके बाद मनदीप के अनुसार उसने पीछा करके नौजवान को जब रोका तो वह एसीपी अधिकारी के साथ अपनी रिश्तेदारी होने का हवाला देने लगा।

    इस दौरान मनदीप ने वीडियो बनानी शुरू कर दी तो युवक ने एसपी से बात करवाई तो अधिकारी ने बताया कि वह डीएसपी बात कर रहे हैं, जिसके बाद मनदीप ने एसीपी से पूछा कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर ही अधिकतर लूटपाट की घटनाएं हो रही है तो एसीपी ने कहा कि इसका चालान कटवाया दो।

    जिसके बाद नौजवान वीडियो बनाना बंद कर दो इस बात को बार बार दोहराता रहा। मनदीप ने यह कहकर वीडियो बंद कर दी कि वह इस वीडियो को पुलिस कमिश्नर कौर को भेज रहा है।

    खबरें और भी