विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब यूथ रन से नशा मुक्ति का संदेश, जालंधर में उमड़ा जनसैलाब; मनीष सिसोदिया भी हुए शामिल

Published: Sun, 23 Aug 2026 09:13 AM (IST)

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ 'पंजाब यूथ रन 2026' का आयोजन जालंधर में किया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंजाब यूथ रन से नशा मुक्ति का संदेश (फोटो: जागरण)

पंजाब यूथ रन से नशा मुक्ति का संदेश (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. पंजाब यूथ रन 2026 का जालंधर में आयोजन।

  2. नशे के विरुद्ध मुहिम में लोगों ने लिया भाग।

  3. युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोर।

जागरण संवाददाता, जालंंधर। पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरूद्ध मुहिम के तहत पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। रन में शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेते हुए नशे के खिलाफ आवाज उठाई।

दौड़ शिवानी पार्क से शुरु होते हुए गुरु अमरदास चौंक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काई लार्क चौक, संविधान चौंक से होती हुई वापिस शिवानी पार्क पहुंची। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा सकता था।

दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोगों को पदकों से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नगद राशि व पदकों से सम्मानित किया। पंजाब यूथ रन में मुख्यातिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया, सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर व नार्थ हल्का इंचार्ज वनीत धीर, जालंधर कैंट इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा, काकू आहलुवालिया ने कहा कि पंजाब यूथ रन में बच्चों से लेकर बुढ़ों तक में उत्साह देखा गया।

उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में फंसकर युवा खत्म हो रहा है। घर परिवार तबाह हो रहे है। पंजाब से नशा खत्म करना समय की जरूरत है। नशे से दूर रहकर युवाओं को खेलों की तरफ जोड़ना है। खेड़ा वतव पंजाब दीया चार सीजन शुरु होने जा रहा है। इन खेलों में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेते है।