यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फगवाड़ा में मेयर चुनाव से पहले BJP को झटका, इस पार्षद ने थामा AAP का दामन; अब कैसा है सियासी समीकरण?
फगवाड़ा नगर निगम (Phagwara Municipal Corporation) में मेयर पद की खींचतान के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के करीबी प ...और पढ़ें

HighLights
- वार्ड नंबर 48 से भाजपा पार्षद हैं परमजीत सिंह खुराना
- मेयर के लिए आप को अभी भी 11 पार्षदों की और जरूरत
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। नगर निगम फगवाड़ा के मेयर पद, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद हासिल करने को लेकर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सियासी खींचतान के मध्य भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के करीबी वार्ड नंबर 48 से भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है।
परमजीत सिंह खुराना को लोकसभा हलका होशियारपुर से आप पार्टी के सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल,जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा व आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता हरजी मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान वरिष्ठ आप नेता दलजीत सिंह राजू, पार्षद विक्की सूद, आप नेता जसपाल सिंह, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू व बाबी बेदी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
सांसद चब्बेवाल ने कही ये बात
सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की लोकहित को समर्पित नीतियों व कार्यशैली से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों के नेता आप का दामन थाम रहे हैं। इसी के तहत भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना ने आप पार्टी का दामन थामा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई नेता व पार्षद आप में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं आप पार्टी का दामन थामने वाले पार्षद परमजीत सिंह खुराना ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की जनहित को समर्पित बेहतरीन कार्यशैली से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं।
AAP के पार्षदों की संख्या 15 पहुंची, भाजपा तीन पर सिमटी
नगर निगम फगवाड़ा के मेयर पद हासिल करने को लेकर जोड़ तोड़ कर विपक्षी पार्टियों के पार्षदों में सेंधमारी करने को जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है।
खबरें और भी
भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना के आप में शामिल होने के बाद आप पार्टी में पार्षदों की संख्या 15 हो गई है जबकि भाजपा के पास अब मात्र तीन पार्षद रह गए हैं।
हालांकि मेयर पद हासिल करने के लिए आप पार्टी को अभी भी 11 पार्षदों की और जरूरत है। हालांकि सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल दावा कर रहे हैं कि आप पार्टी को अंदरखाते और भी कई पार्षदों का समर्थन हासिल है। वहीं जल्द ही कई और पार्षद आप में शामिल होंगे
यह भी पढ़ें- Amritsar Mayor Election: अमृतसर में पार्षदों का शपथ ग्रहण आज, मेयर का भी होगा चुनाव; कौन मारेगा बाजी?
पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के करीबी थे पार्षद परमजीत सिंह खुराना
रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना को पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि वार्ड नंबर 48 से पार्षद परमजीत सिंह खुराना को भाजपा की टिकट दिलवाने में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का अहम रोल था।
चर्चा है कि भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना डिप्टी मेयर पद हासिल करने की शर्त पर आप में शामिल हुए हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, भड़के CM मान; बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा