Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapurthala Dog Attack: भय का माहौल! कपूरथला में 20 आवारा कुत्तों ने खेत में जा रही महिला को नोच-नोच कर मार डाला

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 12:42 PM (GMT+05:30)

    Kapurthala Dog Attack पंजाब के कपूरथला में 20 आवारा कुत्तों ने एक महिला को मौत के घाट उतार डाला। कुत्तों ने महिला पर मंगलवार शाम तब हमला किया जब वह खे ...और पढ़ें

    कपूरथला में 20 आवारा कुत्तों ने खेत में जा रही महिला को नोच-नोच मार डाला
    कपूरथला में 20 आवारा कुत्तों ने खेत में जा रही महिला को नोच-नोच मार डाला

    HighLights

    1. कपूरथला में 20 आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला किया
    2. इस हमले में महिला की मौत हो गई
    3. क्षेत्र में लगातार इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं

    संवाद सहयोगी, कपूरथला। (Kapurthala News / Dog Attacked On Woman / Kapurthala Dog Attack

    ) पंजाब में जिला कपूरथला के ऐतिहासिक स्थल सुल्तानपुर लोधी के तहत गांव चुलधा में करीब 20 आवारा कुत्तों ने एक महिला परी देवी पत्नी केवल कुमार पर अचानक हमला कर दिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला। कुत्तों ने महिला पर मंगलवार शाम तब हमला किया जब वह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।

    20 दिन मे तीन लोगों को बनाया शिकार

    क्षेत्र में पिछले 20 दिनों में आवारा कुत्ते तीन लोगों को शिकार बना चुके हैं। इससे पहले एक बच्चे और एक व्यक्ति को भी नोच-नोच कर मार डाला था। कुत्तों के हमले में गंभीर जख्मी एक महिला अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। गांव चुलधा के सरपंच गुरदेव सिंह व जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव के बाहर झुग्गी में रहने वाले मजदूर केवल कुमार की 32 वर्षीय पत्नी परी देवी पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गई थी। इस दौरान करीब 20 कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

    बुरी तरह से नोच रहे डॉग्स

    कुत्तों के काटने से परी बचाने के लिए चीखने लगी। जब तक लोग वहां पहुंचे परी की मौत हो चुकी थी। सरपंच गुरदेव ने बताया कि कुत्तों ने परी देवी का हर अंग बुरी तरह नोचा था। खोपड़ी तक नजर आने लगी थी। इससे पहले आवारा कुत्ते दो लोगों की जान ले चुके थे।

    कुछ दिन पहले कुत्तों ने दिनेश मुनि के छह साल के बेटे अस्सु को नोचकर मार डाला था। एक महिला पिंकी देवी भी कुत्तों का शिकार हो चुकी है और सिविल अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रही है। पड़ोसी गांव चूहड़पुर में भी कुत्ते एक जान ले चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jagjit Singh Birthday: जालंधर से गजलों का सफर शुरू कर जगमोहन से बने ‘जगजीत सिंह’, यूं ही नहीं दुनिया हुई कायल

    यह भी पढ़ें- Terror Attack in Srinagar: 'फायरिंग की खबर सुन करने लगे थे दुआ, लेकिन...', श्रीनगर टेरर किलिंग में मारे गए अमृतपाल के परिजनों का छलका दर्द