कपूरथला में घर से बाहर खेल रहा बच्चा सीवरेज टैंक में गिरकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
फगवाड़ा के खोथड़ां रोड पर खेलते समय एक बच्चा खुले सीवरेज टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, ज ...और पढ़ें
-1770450771290_m.webp)
घर के बाहर खेल रहा बच्चा सीवरेज टैंक में गिरा, मौत।
HighLights
फगवाड़ा में बच्चा खुले सीवरेज टैंक में गिरा
खेलते समय हुई दुर्घटना में बच्चे की मौत
प्लॉट मालिक पर लापरवाही का आरोप, न्याय की मांग
संवाद सूत्र, फगवाड़ा। खोथडां रोड पर घर के बाहर खेल रहा बच्चों में से एक बच्चा अचानक पास ही प्लाट में बने सीवरेज टैंक में गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मोना ने बताया कि मोहल्ले के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
इस दौरान एक बच्चा सीवरेज टैंक में गिर गया है। उन्होंने अन्य लोगों के सहयोग से उक्त बच्चे को सीवरेज टैंक से निकाल कर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बारे में बच्चे के पड़ोस में रहने वाली रेखा ने प्लाट के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लाट के मालिक ने न तो सीवरेज को ढक्कन लगाया था और ना ही उसकी बाउंड्री वाल बनाई थी जिससे कारण बच्चा खेलते समय टैंक गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।