कपूरथला में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, टला बड़ा हादसा
सुभानपुर चौक पर रविवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट ...और पढ़ें

कपूरथला के सुभानपुर में बेकाबू ट्रक ने कार को मारा टक्कर। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सुभानपुर चौक पर बेकाबू ट्रक ने कारों को टक्कर मारी।
हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू किया, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, सुभानपुर। सुभानपुर चौक पर रविवार दोपहर तीन बजे बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी तरफ से आ रही आल्टो कार भी इसके चपेट में आ गई। हादसे में दोनो कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के कार सड़क पर जाम लग गया जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है।पुलिस ने संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।