Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में युवक से मारपीट कर किया घायल, बुलेट मोटरसाइकिल भी तोड़ी; तीन पर केस दर्ज

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 02:27 PM (IST)

    कपूरथला के बेगोवाल में एक युवक शमशेर सिंह से मारपीट और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल तोड़ने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला ...और पढ़ें

    युवक से मारपीट कर घायल करने के मामले में दो तीन पर केस। सांकेतिक तस्वीर

    युवक से मारपीट कर घायल करने के मामले में दो तीन पर केस। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. बेगोवाल में युवक शमशेर सिंह से मारपीट हुई

    2. हमलावरों ने उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी तोड़ी

    3. पुलिस ने दो नामजद, एक अज्ञात पर केस किया

    संवाद सहयोगी, कपूरथला। थाना बेगोवाल की पुलिस ने मुंडी रोड के समीप एक युवक से मारपीट कर घायल करने के आरोप में दो युवकों व एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    शमशेर सिंह निवासी गांव नंगल लुबाणा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पीवीसी का काम करता है। बीते दिन वह काम से वापिस अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर आ रहा था और खाने-पीने के लिए मुंडी रोड के पास रुक गया।

    जब वह खा पीकर घर जाने लगा तो वहां पर मौजूद पिंका, राजू व लखविंदर सिंह निवासी गांव मुंडी रोड बेगोवाल ने अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा। जब मैने विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट शुरु कर दी और बुलेट मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया।

    बचाव के लिए जब मैने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र होने शुरू हो गए। जिसके बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने घायल के ब्यानों व अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर दो युवकों व एक अज्ञात के खिलाफ पर केस दर्ज किया है।

    खबरें और भी