विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला में बिहार पुलिस की बड़ी रेड, धोखाधड़ी के 4 केस में उद्योगपति पति-पत्नी गिरफ्तार

Published: Mon, 13 Apr 2026 02:41 PM (IST)

कपूरथला में बिहार पुलिस ने धोखाधड़ी के चार मामलों में एक उद्योगपति दंपति, अनिल कुमार गुप्ता और सविता गुप्ता को ...और पढ़ें

कपूरथला में बिहार पुलिस की दबिश (AI Generated फोटो)

कपूरथला में बिहार पुलिस की दबिश (AI Generated फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कपूरथला। सोमवार की सुबह कपूरथला में बिहार के पटना की पुलिस की टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी दंपति को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एस्को स्विचगियर्स प्राइवेट लिमिटेड मंसूरवाल से जुड़े अनिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी सविता गुप्ता के रूप में हुई है।

इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सब डिवीजन शीतल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों पर पटना के थाना रुपसपुर में चार केस दर्ज हैं। बिहार पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को ले जाने के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त दंपति के खिलाफ बिहार के पटना स्थित थाना रूपसपुर में जालसाजी के चार मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कपूरथला में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी शीतल सिंह के अनुसार ने बिहार पुलिस की टीम में थाना रूपसपुर के एएसआई इमरान अली सहित 7 पुलिस अधिकारी शामिल है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित दस्तावेज पेश किए हैं और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ पटना ले जाएगी। वहीं, कपूरथला पुलिस ने इस कार्रवाई में बिहार पुलिस का पूरा सहयोग किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताते चलें कि उक्त आरोपियों पर चार केसों में से तीन के वारंट थाना सिटी की पुलिस को पेश किए। इन तीन केसों में कई और आरोपी भी नामजद हैं।