Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्किन पर जबरदस्त अटैक करते हैं केमिकल रंग, होली खेलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें; वरना पड़ सकता है पछताना

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 12:59 PM (IST)

    समाज सेवक डॉ. रमन शर्मा ने होली को खुशियों और भाईचारे का त्योहार बताया। उन्होंने केमिकल रंगों के त्वचा पर बुरे प्रभावों से बचने की सलाह दी। शर्मा ने क ...और पढ़ें

    स्किन पर जबरदस्त अटैक करते हैं केमिकल रंग (प्रतीकात्मक फोटो)

    स्किन पर जबरदस्त अटैक करते हैं केमिकल रंग (प्रतीकात्मक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, फगवाड़ा। रंगों का त्योहार होली खुशियों और उत्साह का प्रतीक है।यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे को मजबूत करने और रूठों को मनाने का संदेश देता है।यह बात समाज सेवक डॉ. रमन शर्मा ने कही।उन्होंने कहा कि हमें इस त्योहार को सादगी और प्रेम के साथ मनाना चाहिए।

    होली खेलने में उपयोग किए जाने वाले केमिकल युक्त रंग हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जिससे त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए होली को गलत तरीके से खेलने वाले हुड़दंगियों से बचना चाहिए और अपने परिवार तथा मित्रों के साथ हर्बल और प्राकृतिक रंगों से होली मनानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रंग न केवल सुरक्षित होते हैं,बल्कि त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते। प्राकृतिक रंगों से खेली गई होली न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है,बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।