Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में महाशिवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ, भक्तों ने किया भोलेनाथ का गुणगान

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 06:35 PM (IST)

    कपूरथला के प्राचीन शिव मंदिर, नाथां दा डेरा में धर्मशाला नाथां दा डेरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। महंत बा ...और पढ़ें

    भक्तों ने किया भोलेनाथ का गुणगान (फोटो: जागरण)

    भक्तों ने किया भोलेनाथ का गुणगान (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कपूरथला। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धर्मशाला नाथां दा डेरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्राचीन शिव मंदिर, नाथां दा डेरा (नई पुलिस लाइन, सीनपुरा, कपूरथला) में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। मेले के प्रथम दिन का कार्यक्रम महंत बाबा विजय नाथ, डेरा संचालक एवं मुख्य सेवादार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। मेले के दौरान अटूट लंगर भी वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से सहभागिता की।

    इस अवसर पर तरसेम सिंह, कृष्ण कुमार टंडन (सरपरस्त), तरसेम लाल शास्त्री, विपन, रवि, राजिंदर बोबी, लक्ष्मण, रजनीश शर्मा, ओ.पी. खन्ना, डॉ. मल्होत्रा, राज कुमार, आर.के. सेठी, मनीष कुमार, रविंदर कुमार, संजय अग्रवाल, हरविंदर कुमार, अनिल, बीबी प्रिया, अंजू, सोनू, लक्ष्मी, सुमन, सुनीता, अनीता, सीता, साहिबा, गीता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।