Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के कपूरथला में देह व्यापार का भंडाफोड़, छापामारी के बाद 4 युवतियां गिरफ्तार

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 08:05 AM (IST)

    फगवाड़ा के महेडू क्षेत्र में देह व्यापार के मामले में सतनामपुरा पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो युवक ...और पढ़ें

    देह व्यापार के मामले में चार लड़कियां गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    देह व्यापार के मामले में चार लड़कियां गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. महेडू क्षेत्र में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़

    2. सतनामपुरा पुलिस ने छापेमारी कर चार लड़कियां पकड़ीं

    3. दो युवक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी

    संवाद सूत्र, फगवाड़ा। महेडू क्षेत्र में देह व्यापार करने के मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने छापामारी करके चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों लडकियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना सतनामपुरा पुलिस को सूचना मिली थी के महेडू में पीजी के निकट कुछ लड़कियां ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापारा का धंधा करती हैं।

    पुलिस ने थाना सतनामपुरा की एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के नेतृत्व में छापामारी कर मौके से फगवाड़ा व जालंधर की रहने वाली चार लड़कियों को मौके से काबू किया, जबकि दो युवक फरार होने में सफल हो गए।

    पुलिस ने लड़कियों के कब्जे से नकदी व अन्य सामान बरामद करके सभी के खिलाफ केस दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।