कपूरथला में कार सवारों ने किए तीन फायर, गोली लगने से युवक घायल; अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर लोधी के सरदुल्लापुर गांव में स्कार्पियो सवार युवकों ने फायरिंग की, जिसमें सुखदीप सिंह नामक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कपूरथला रेफर किया गया है।
-1786961693958_m.webp)
कपूरथला में कार सवारों ने किए तीन फायर। फोटो जागरण
HighLights
सरदुल्लापुर गांव में स्कार्पियो सवारों ने की फायरिंग।
सुखदीप सिंह नामक युवक गोली लगने से घायल हुआ।
पुरानी रंजिश के चलते हमले का संदेह, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव सरदुल्लापुर में स्कार्पियो गाड़ी में सवार आए युवकों द्वारा लगातार तीन फायर किए गए। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव सरदुल्लापुर निवासी जस्सा सिंह का पुत्र सुखदीप सिंह अपने चचेरे भाई के साथ रविवार की रात को अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली सुखदीप सिंह को लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया।
घायल युवकों और उनके परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उनका कुछ युवकों से पुराना झगड़ा हुआ था और उन्हें शक है कि उसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। उनके मुताबिक स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन युवकों ने फायरिंग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
