Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, बैंच पर बच्चों संग बैठी मां को कार ने मारी टक्कर, ढाई साल की बच्ची की मौत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:45 PM (IST)

    कपूरथला के डल्ला गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी मां और तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में ढाई साल की बच्ची वैष्णवी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    कपूरथला में सड़क हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत।

    कपूरथला में सड़क हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत।

    HighLights

    1. कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बैठी मां-बच्चों को टक्कर मारी

    2. हादसे में ढाई साल की बच्ची वैष्णवी की मौके पर मौत

    3. मां और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

    संवाद सहयोगी, कपूरथला। गांव डल्ला के पास वीरवार दोपहर 12 बजे सड़क किनारे लगे बैंच पर तीन बच्चों के साथ बैठी मां को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां और दो अन्य मासूम जख्मी हो गए।

    जिन्हें पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बार कार चालक ने कार भगा ली, लेकिन रास्ते में कार खराब होने पर चालक कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, एक कार नंबर पीबी- 42 एई-0719 ताशपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। जब कार गांव डल्ला के पास पहुंची तो चालक से कार अनियंत्रित हो गई। इससे वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया। इस हादसे में ढाई साल की बच्ची वैष्णवी गंभीर जख्मी हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    जबकि मृतका की मां लालो व दो बच्चे सूर्या व शिवम जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जालंधर रेफर कर दिया। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दविंदर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व हादसा स्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    कार खराब होने पर चालक हुआ फरार: एसएचओ

    एसएचओ दविंदरपाल ने बताया कि चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी अनियंत्रित होने पर पहले एक खंभे को टक्कर मारने के बाद सीधे महिला व उनके बच्चों को रौंद डाला। हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी मौके भगा ली, लेकिन हादसे में कार का बंपर टूटने के कारण गाड़ी आगे जाकर खराब हो गई। इस पर चालक कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। कहा कि पीड़ितों के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।