Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला जेल में कैदियों का छह घंटे तक हंगामा, तीन घायल; 31 पर केस दर्ज

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:37 PM (IST)

    कपूरथला की मॉडर्न जेल में कैदियों ने शनिवार रात साढ़े नौ बजे से तड़के साढ़े तीन बजे तक छह घंटे तक हंगामा किया, जिसमें तीन कैदी घायल हुए। ...और पढ़ें

    कपूरथला जेल में कैदियों का छह घंटे तक हंगामा। फोटो जागरण

    कपूरथला जेल में कैदियों का छह घंटे तक हंगामा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कपूरथला जेल में कैदियों ने छह घंटे तक किया हंगामा।

    2. आंसू गैस से एक, आपसी लड़ाई में दो कैदी घायल।

    3. 31 कैदियों पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस।

    जागरण संवाददाता, कपूरथला। मॉडर्न जेल कपूरथला में कैदियों ने शनिवार रात 9:30 बजे से तड़के साढ़े तीन बजे तक लगातार छह घंटे तक हंगामा किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस की ओर से छोड़े गए आंसू गैस का गोला लगने से एक कैदी जख्मी हो गया जबकि आपसी लड़ाई में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुबह चार बजे सिविल अस्पताल कपूरथला भर्ती कराया गया।

    हालत गंभीर होने की वजह से घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कैदी दिलप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, रविवार को माडर्न जेल में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी गौरव तूरा ने हालात काबू में होने का दावा किया है। पुलिस ने जेल में तोड़फोड़ करने के आरोप में जेल के कैदियों के खिलाफ एक एफआइआर दर्ज की।

    कई लोहे की रॉड व लाठियां बरामद

    इसमें जेल में हुए दंगे के मामले में कपूरथला जेल के 31 कैदियों को नामजद किया है। इन कैदियों पर हत्या की कोशिश, सरकारी कर्मचारियों के काम में रुकावट डालना, आगजनी, दंगा करना, जेल अधिनियम, आइटी एक्ट, आपराधिक साज़िश आदि सहित कई धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने कैदियों के पास से दो मोबाइल फोन और कई लोहे की राड व लाठियां बरामद की हैं।

    एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि बीते शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल परिसर के फेज नंबर 1 की बैरक नंबर चार में कुछ कैदियों के बीच झगड़ा हुआ है। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को जेल भेजा गया वह खुद भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो कुछ कैदियों ने बैरक के बाहर खुले परिसर में कुछ वस्तुओं को आग लगाई हुई थी और कुछ आपस में झगड़ा कर रहे थे।

    खबरें और भी

    गन शॉट से कोई कैदी या हवालाती जख्मी

    एसएसपी ने दावा किया कि यह हंगामा केवल फेज-1 के बैरक नंबर-4 में ही हुआ था। इस दौरान कोई भी कैदी जेल से नहीं बाहर भागा है। एसएसपी ने बताया कि बैरक नंबर चार में बंद कैदी हार्डकोर क्रिमिनल्स हैं, इन पर तीन से चार हत्या और अन्य संगीन अपराधों के केस पहले से दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कोई गोली नहीं चली है और न किसी गन शाट से कोई कैदी या हवालाती जख्मी हुआ।

    कैदियों के पास मौजूद हथियार पर एसएसपी ने कहा कि जेल के अंदर ग्रिल, खिड़कियों व दरवाजों में लगी लोहे की राड को निकाल कर कैदी इसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। वायरल वीडियो में कैदियों की ओर से जेल प्रशासन पर पीटने के लगाए गए आरोपों को एसएसपी ने खारिज कर दिया। अब माडर्न जेल के हालात सामान्य हैं। किचन और कैंटीन चालू कर दी गई है।

    जेल हंगामा होने के बाद शनिवार देर रात तक पंजाब के विभिन्न जिलों जालंधर, अमृतसर, मोहाली, नवांशहर, होशियारपुर, नकोदर और अन्य जिलों से करीब 200 गाड़ियां माडर्न जेल कपूरथला पहुंची थी। करीब छह एंबुलेंस और एक फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच चुकी थी। इसके अलावा वाटर कैनन वैन भी रात को ही पहुंच गई थी।