कपूरथला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, नहीं हुई पहचान
कपूरथला में नवां पिंड भट्ठे के पास एक मजदूर की ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने के बाद कुचलकर मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने से वह ट्राली के नीचे आ गया। ...और पढ़ें
-1772471296540_m.webp)
ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर कुचला गया।
हादसा कपूरथला-फत्तूढींगा मार्ग पर हुआ।
पुलिस ने शव पहचान के लिए अस्पताल में रखा।
संवाद सहयोगी, कपूरथला। कपूरथला-फत्तूढींगा मार्ग पर गांव नवां पिंड भट्ठे के समीप ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठा मजदूर संतुलन बिगड़ने से निचे गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्राली गुजर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों को पहचान के लिए सूचनाएं भेजी, परंतु कोई भी वारिस सामने नहीं आया। इस कारण शव को आगामी 72 घंटों के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
थाना कोतवाली के एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार रात सूचना मिली कि गांव नवां पिंड भट्ठे के समीप ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मजदूर की मौत हुई है। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया।
वहीं, ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह आलुओं से भरी ट्राली फत्तूढींगा की ओर से कपूरथला ला रहा था। रास्ते में एक युवक जिसने खुद को मजदूर बताया, यह कह कर ट्रैक्टर पर बैठ गया कि उसे भी आगे जाना है। इस दौरान जब वह नवां पिंड भट्ठे के समीप पहुंचे तो झटका लगने से उक्त व्यक्ति ट्रैक्टर के पीछे की तरफ गिर गया व ऊपर से ट्राली गुजर गई।