Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में बाथरूम के टब में डूबकर युवक की दर्दनाक मौत, हाथ-मुंह धोते समय पड़ा दौरा

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:52 PM (IST)

    कपूरथला के राजपुर गांव में एक युवक विकास की बाथरूम में पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि विकास मिर्गी से पीड़ित था और हाथ-मुंह धोते ...और पढ़ें

    कपूरथला में बाथरूम के टब में डूबकर युवक की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो

    कपूरथला में बाथरूम के टब में डूबकर युवक की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कपूरथला के राजपुर गांव में दर्दनाक हादसा हुआ।

    2. मिर्गी के दौरे से युवक टब में डूब गया।

    3. सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    संवाद सूत्र, कपूरथला। पंजाब के जिला कपूरथला में मंगलवार सुबह गांव रजापुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक की बाथरूम में पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई।

    मृतक की पहचान विकास पुत्र जगत राम, निवासी गांव रजापुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई साहिल ने बताया कि विकास मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। मंगलवार सुबह वह बाथरूम में हाथ-मुंह धोने गया था।

    इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह पानी से भरे टब में गिर गया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

    काफी देर तक विकास के बाहर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाथरूम में पहुंचने पर वह टब में गिरा हुआ मिला। परिवार वाले उसे तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।