Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के कपूरथला में बड़ी वारदात, NRI के घर से 45 तोले सोना और लाखों की नकदी साफ

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 04:04 PM (IST)

    कपूरथला के शेखूपुर में एक एनआरआई के घर में सेंधमारी हुई। चोरों ने 45 तोले सोना, आधा किलो चांदी, 4 लाख रुपये नकद, 1000 अमेरिकी डॉलर और एक टैबलेट चुरा ल ...और पढ़ें

    शेखूपुर में चोरों ने एनआरआई के घर को निशाना बनाया (फोटो: जागरण)

    शेखूपुर में चोरों ने एनआरआई के घर को निशाना बनाया (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कपूरथला। बुधवार की रात को शहर के वार्ड नंबर 34 के अंतर्गत शेखूपुर में एक घर को निशाना बनाया है। चोर करीब 75 लाख रुपये के सोने के गहने, चांदी, नकदी और अन्य सामान हाथ साफ कर गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य सुमित ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ होशियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और जब वह शादी समारोह से सुबह करीब 2:30 बजे लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे।

    जब वह अंदर गए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपनी जगह पर नहीं था। उन्होंने बताया कि जब घर के कमरों में रखी अलमारियों को देखा गया तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और उसमें हमारे परिवार का आम सोना जिसमें मेरी मां रीटा नैय्यर जो विदेश में अमेरिका में रहती हैं, एक बहन जो कनाडा में रहती है और मेरी पत्नी आदि का कुल मिलाकर करीब 45 तोले सोना, आधा किलो चांदी, करीब 4 लाख नकद, एक हजार यूएस डॉलर, एक नया टैबलेट चोर चुराकर ले गए हैं।

    इस चोरी की घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी और सिटी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी, जिसके बाद सुबह कपूरथला की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का मुआयना किया। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच जारी है और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर परिवार के मुखिया सुमित ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।