Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, गंभीर रूप से घायल

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:19 PM (IST)

    कपूरथला के मोहल्ला सीनपुरा में पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं। मनजीत कौर और उनकी बेटी को ...और पढ़ें

    कपूरथला में घर में घुसकर मां-बेटी पर पड़ोसियों का हमला। सांकेतिक तस्वीर

    कपूरथला में घर में घुसकर मां-बेटी पर पड़ोसियों का हमला। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. सीनपुरा में मां-बेटी पर पड़ोसियों ने किया हमला।

    2. तेजधार हथियारों से हमले में दोनों गंभीर घायल।

    3. पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की।

    सहयोगी, कपूरथला। मोहल्ला सीनपुरा में पड़ोसियों की ओर से घर में घुसकर मां और बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों घायल हो गईं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    अस्पताल में उपचाराधीन मनजीत कौर पत्नी लक्की निवासी सीनपुरा ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद थीं। अचानक उनके पड़ोसी करीब आधा दर्जन लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने उन पर और उनकी बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।