पंजाब के कपूरथला में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रहा बच्चा सीवरेज टैंक में गिरा, अस्पताल में हुई मौत
कपूरथला के फगवाड़ा में एक 11 वर्षीय बच्चा खुले सीवरेज टैंक में गिरने से दुखद रूप से मर गया। यह घटना खोथड़ां रोड पर हुई जब अथर्व खेलते समय एक खाली प्लॉ ...और पढ़ें
-1770393279857_m.webp)
फगवाड़ा में खुले सीवरेज टैंक में गिरा 11 वर्षीय बच्चा (फाइल फोटो)
HighLights
फगवाड़ा में खुले सीवरेज टैंक में गिरा 11 वर्षीय बच्चा
खेलते समय अथर्व की दुखद मौत, लापरवाही का आरोप
परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया, घटना से शोक
संवाद सूत्र, जागरण, कपूरथला। कपूरथला के फगवाड़ा में खुले सीवरेज टैंक में गिरने से एक 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शहर के खोथडां रोड पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ। मृतक की पहचान अथर्व (11) पुत्र अरविंद (निवासी- गांव मेहली) के रूप में हुई है।
पड़ोसियों ने बताया कि मोहल्ले के कई बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चा खाली पड़े प्लॉट में बने सीवरेज टैंक में गिर गया है। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को सीवरेज टैंक से बाहर निकाला और फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले गए। हालांकि, डाक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चे के पड़ोस में रहने वाली महिला रेखा ने प्लॉट के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लॉट के मालिक की ओर से न तो सीवरेज को ढक्कन लगाया था और न ही प्लॉट की बाउंड्री वाल बनाई गई थी। इसके कारण बच्चा खेलते समय उसमें गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में जब पुलिस चौकी मेहली के अधिकारी जसकरण सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत को लेकर परिवारिक सदस्यों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई है।