Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग, लगाए गए गंभीर आरोप; 2027 चुनाव के लिए हाईकमान से कड़ा फैसला लेने की अपील

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:59 PM (IST)

    कपूरथला की सरपंच रुपिंदर कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। उन्होंने तरनतारन चुनाव में पार्टी की हार का ठीकरा मौजूदा अध्यक्ष पर फोड ...और पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग (फाइल फोटो)

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सरपंच रुपिंदर कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की मांग की

    2. तरनतारन चुनाव में हार का कारण अध्यक्ष की टिप्पणी बताई

    3. 2027 चुनाव के लिए हाईकमान से कड़ा फैसला लेने का आग्रह

    संवाद सहयोगी, जागरण, कपूरथला। कपूरथला के बाबा दीप सिंह नगर गांव की सरपंच रुपिंदर कौर ने कांग्रेस हाईकमान से पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तरनतारन चुनाव में दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अपमानजनक शब्दों से पार्टी को हार मिली।

    सरपंच रुपिंदर कौर ने कहा कि जब राजा मंच पर बोलने लगते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता कि वे क्या बोल रहे हैं। हाल ही में हुए तरनतारन चुनावों में, दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ उनके अपमानजनक शब्दों के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग नाराज हो गया। इसके कारण कांग्रेस पार्टी को वह सीट गंवानी पड़ी।

    उन्होंने कहा कि अगर 2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाना चाहते हैं, तो पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के स्थान पर किसी अन्य को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। पंजाब में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस हाई कमान को कड़ा फैसला लेना चाहिए।