Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला के आवारा कुत्तों का आतंक, 10 दिन में 50 से अधिक लोग को काटा; इलाके में दहशत का माहौल

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 03:26 PM (IST)

    कपूरथला के मोहब्बत नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है, जिससे पिछले 10 दिनों में 50 से अधिक लोग काटे गए हैं। स्थानीय निवासी दहशत में हैं और नगर न ...और पढ़ें

    मोहब्बत नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 दिन में 50 से अधिक को काटा।

    मोहब्बत नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 दिन में 50 से अधिक को काटा।

    HighLights

    1. मोहब्बत नगर में 10 दिन में 50 से अधिक लोग काटे गए।

    2. नगर निगम की अनदेखी से स्थानीय लोगों में भारी रोष।

    3. उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

    नरेश कद, कपूरथला। शहर के मोहब्बत नगर इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले करीब दस दिनों में 50 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट लिया है, जबकि एक महीने में यह संख्या 100 के पार पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

    लगातार हो रहे हमलों से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। मोहब्बत नगर वासियों का कहना है कि रोजाना तीन से चार लोग कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। ट्यूशन जाने वाले बच्चे, काम पर जाने वाली महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई अभिभावकों ने बच्चों की ट्यूशन बंद कर दी है, क्योंकि रास्तों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते अचानक हमला कर देते हैं।

    हाल ही में एक छोटी बच्ची को ट्यूशन जाते समय कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। बच्ची के शरीर पर गहरे घाव आए, जिनके भरने में काफी समय लगा। इसके बाद इलाके में डर और बढ़ गया। सिविल अस्पताल व निजी अस्पतालों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

    इलाके की निवासी अमेरिका कौर ने बताया कि वह सुबह दूध लेने जा रही थीं तभी गली में बैठे कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी आए और उन्हें बचाया। लक्ष्मी ने कहा कि काम पर जाते समय कुत्तों ने पीछे से काट लिया, जिसके बाद अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पड़े।

    खबरें और भी

    रजनी के अनुसार बाजार से लौटते समय कुत्तों ने घेर लिया और पैर में काट लिया। पल्लवी ने बताया कि उनके छोटे बेटे को गली में खेलते समय कुत्ते ने काट लिया। हेमा और सीमा ने कहा कि सुबह काम पर निकलना अब डरावना हो गया है। तनिष्क ने बताया कि ट्यूशन जाते समय कुत्ते ने गिरा दिया। ऊषा रानी ने कहा कि बुजुर्ग होने के कारण वह भाग नहीं सकीं और कुत्ते ने पैर में काट लिया।

    लोगों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्ला वासियों ने निगम अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने की मांग की, लेकिन हालात में सुधार नही हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई पशु कल्याण संस्थाओं से भी संपर्क किया, लेकिन जवाब मिला कि वे केवल घायल या बीमार कुत्तों को ही शेल्टर में रखते हैं। काटने वाले आक्रामक कुत्तों को रखने से मना कर दिया गया।

    स्थिति को गंभीर देखते हुए मोहल्ला निवासियों ने उपायुक्त (डीसी) को मांग पत्र सौंपा है और विशेष अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे। वहीं मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।