Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की PRTC बस में दिनदहाड़े लूट, कंडक्टर से हथियार के बल पर छिनी नकदी

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:11 PM (IST)

    सुल्तानपुर लोधी के मोठांवाल-कुलारा गांव के पास सरकारी पीआरटीसी बस के कंडक्टर मलकीत सिंह से हथियार के बल पर नकदी से भरा बैग छीन लिया गया। ...और पढ़ें

    कैप्शन: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की PRTC बस में दिनदहाड़े लूट (जागरण)

    कैप्शन: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की PRTC बस में दिनदहाड़े लूट (जागरण)

    HighLights

    1. सरकारी बस कंडक्टर से हथियार के बल पर लूट।

    2. लुटेरों ने होंडा सिटी कार से बस रोकी।

    3. लगभग 900 रुपये की नकदी छीनकर फरार।

    संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी। गांव मोठांवाल-कुलारा के पास लुटेरों ने सरकारी पीआरटीसी बस के कंडक्टर से हथियार के बल पर नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

    बस ड्राइवर पवित्र सिंह और कंडक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को जालंधर डिपो की बस में सवारियां लेकर गांव क्लारा-मोठावाल से सिधवा दोनां, काला संघिया होते हुए सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे। गांव मोठांवाल कुलारा के पास एक होंडा सिटी कार ने आगे बढ़ने के लिए हार्न बजाया।

    उन्होंने बस को कार के आगे ले जाकर बस को रुकने का इशारा किया। लेकिन वहां कोई बस स्टोपेज नहीं था। जब उसने बस नहीं रोका तो कार सवारों ने अपनी कार सड़क के बीच में बस के आगे खड़ी कर दी। जब बस रुकी तो उसमें से कार से दो व्यक्ति उतरे और बस की खिड़की पर दातर मारा और खिड़की खोलने को कहा।

    खिड़की नहीं खोलने पर वह कंडक्टर साइड की तरफ से बस में घुस गए और बोनट पर दातर मारा और कंडक्टर से पैसे मांगे। कंडक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि जब उसने बैग से 200 रुपये निकाले तो आरोपितों ने हाथ से बैग छीन लिया और उसमें से करीब 900 रुपये निकाल लिए। मोठांवाल चौकी में घटना की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    उधर, दिनदहाड़े हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से हलके के लोगों में काफी दहशत है। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी