Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 10:45 PM (IST)

    सुल्तानपुर लोधी में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पेट्रोल पंप के बाहर खड़े मोटरसाइकिल सवार प्यारा लाल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर। फोटो जागरण

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर। फोटो जागरण

    HighLights

    1. तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी।

    2. हादसे में प्यारा लाल की मौके पर ही मौत हुई।

    3. स्कार्पियो चालक घायल को अस्पताल छोड़कर भागा।

    संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी। शहर में सोमवार को बाद दोपहर पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार गांव हैदराबाद बेट (सुल्तानपुर लोधी) निवासी प्यारा लाल गांव मेवा सिंह वाला स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    हादसे में प्यारा लाल गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।

    सिविल अस्पताल के ड्यूटी डा. हरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कार्पियो चालक ही घायल को अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर आया था। जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजनों का का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद स्कार्पियो चालक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसआई सुबेग सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।