कपूरथला में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, डोप टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव; विभागीय कार्रवाई शुरू
कपूरथला के गांव हमीरा में नशे की हालत में मिले एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। ...और पढ़ें
-1784394637560_m.webp)
कपूरथला में नशे की हालत मिला पुलिस कर्मी। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।
HighLights
नशे की हालत में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ
डोप टेस्ट में पुलिसकर्मी ड्रग्स पॉजिटिव पाया गया
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, विभागीय कार्रवाई
जागरण संवाददाता, कपूरथला। गांव हमीरा में कथित तौर पर नशे की हालत में एक पुलिसकर्मी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस ने कार्रवाई की है।
संबंधित कर्मचारी का डोप टेस्ट करवाने पर वह पाजिटिव पाया गया जिसके बाद थाना सुभानपुर की पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मचारी गांव डोगरांवाल, हमीरा, लखन खोला और आस-पास के इलाकों में गश्त कर रही थी। जब पुलिस पार्टी हमीरा पुल पार करके गांव हमीरा पहुंची, तो एक पुलिस कर्मी सड़क के किनारे लड़खड़ाता हुआ पैदल चलता हुआ दिखा।
शक होने पर एएसआई और दूसरे कर्मचारियों ने उसे काबू पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कांस्टेबल जतिंदरपाल सिंह (नंबर 3030/सीपी जालंधर) निवासी गांव झज्जिया, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां, जिला गुरदासपुर के रूप में बताया।
एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि जब उक्त पुलिस कर्मी का डोप टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट में वह ड्रग पाजिटिव पाया गया। डोप टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।