Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में खन्ना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और पांच घायल

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:10 PM (IST)

    खन्ना में नेशनल हाईवे पर दो बोलेरो पिकअप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। टायर फटने से एक वाहन सड़क पर रुका था, तभी पीछे स ...और पढ़ें

    लुधियाना में खन्ना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो

    लुधियाना में खन्ना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. खन्ना नेशनल हाईवे पर दो बोलेरो पिकअप की टक्कर।

    2. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल।

    3. टायर फटने के कारण हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    संवाद सहयोगी, खन्ना (लुधियाना)। खन्ना में नेशनल हाईवे पर बीजा के पास रॉयल टच के नजदीक आज सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एक बोलेरो पिकअप का टायर फटने से वह सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो पिकअप उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

    हादसे में इशरार (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) की मौत हो गई। घायलों की पहचान मनीष (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), मोहम्मद इजहार (निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड), उमर (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), सोनू (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) तथा उजाकत (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटवाया और यातायात सुचारु कराया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम खन्ना को भी दे दी गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

    खबरें और भी