Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में युवक के साथ गजब की धोखाधड़ी, धोखे से बैंक खाता खुलवाकर करने लगे लाखों का ट्रांजेक्शन; फिर जो हुआ...

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 11:11 AM (GMT+05:30)

    लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के युवक से धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि मोनू नामक व्यक्ति ने उसस ...और पढ़ें

    धोखे से खुलवाया बैंक खाता, फिर की लाखों की ट्रांजेक्शन, केस दर्ज।
    धोखे से खुलवाया बैंक खाता, फिर की लाखों की ट्रांजेक्शन, केस दर्ज।

    HighLights

    1. युवक से खाता खुलवाकर लाखों की ट्रांजेक्शन
    2. साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज किया
    3. मोनू और अज्ञात पर धोखाधड़ी का आरोप

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। हरियाणा के एक युवक को धोखे से बैंक खाता खुलवाने के बाद लाखों की ट्रांजेक्शन करने वाले आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर जालंधर बाईपास निवासी मोनू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू की है।

    एएसआई रेशम सिंह के अनुसार, यमुनानगर निवासी 21 वर्षीय तरुण कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्ष से लुधियाना में किराए पर रह रहा है और भामियां रोड पर होटल में काम करता है।

    जून में मोनू ने उसे होटल में मिलकर कहा कि वह उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाना चाहता है, जिसमें क्रिप्टो की ट्रांजेक्शन होगी। 12 जून को तरुण ने मोनू के साथ कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया। आरोप है कि मोनू ने उसके खाते से 15,86,592 रुपये की ट्रांजेक्शन की।