यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में तीन मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के काले गुबार से ढका आसमान; लाखों का माल जलकर खाक
पंजाब के लुधियाना में एक कपड़ा फैक्ट्री (Ludhiana Fire News) में आग लगने से कारोबारी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि यह कपड़ा फैक्ट ...और पढ़ें

HighLights
- बंद पड़ी कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- आग लगने से 50 लाख रुपए का नुकसान हो गया
जांस, लुधियाना। थाना कोतवाली के अधीन भदौड़ हाउस, ए.सी मार्केट के साथ बंद गली में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 12 बजे की है। गोदाम की पहली मंजिल पर रेडीमेड कपड़े हैं जो आग के जद में आ गए।
इस घटना से करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बिल्डिंग तीन मंजिला है और काफी समय से बंद चल रही थी। बिल्डिंग में वेंटीलेशन क भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार मार्केट के सामने फ्लाईओवर पड़ने की वजह से गाड़िया अंदर नहीं जा पा रही हैं। इसलिए वह बाहर ही खड़ी है।