Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amritpal Singh के खिलाफ NSA बढ़ा तो समर्थन में उतरी अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- 'भाई अमृतपाल की हिरासत...'

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 06:59 PM (IST)

    खडूर साहिब सीट से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह की हिरासत एनएसए के अतंर्गत एक साल के लिए और बढ़ा दी गई है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल के लीडर सुखबीर सि ...और पढ़ें

    सांसद अमृतपाल सिंह और सुखबीर सिंह बादल फाइल फोटो (Jagran)
    सांसद अमृतपाल सिंह और सुखबीर सिंह बादल फाइल फोटो (Jagran)

    HighLights

    1. अमृतपाल के खिलाफ NSA बढ़ाने से मान का सिख विरोधी चेहरा बेनकाब: सुखबीर बादल
    2. अकाली नेता ने कहा कि अमृतपाल से हमारे वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं
    3. वह दिल्ली के इशारों पर कैसे नाचते हैं: सुखबीर बादल

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने खडूर साहिब से सांसद चुने गए अमृतपाल सिंह की हिरासत अवधि एक वर्ष बढ़ाने का कड़ा विरोध किया है।

    सुखबीर सिंह बादल ने इस कदम को संविधान व बुनियादी मानवाधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का स्पष्ट उल्लंघन बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल की हिरासत अवधि 23 अप्रैल, 2024 से एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है।

    पंजाब के सीएम पर साधा निशाना

    एक बयान में सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और उन्हें सिख और पंजाब के मुद्दों पर दिल्ली के इशारों पर नाचने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने कहा कि इस फैसले से भगवंत मान का सिख विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। अकाली नेता ने कहा कि अमृतपाल से हमारे वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, पर हमें गुरु साहिबान ने यह रास्ता सिखाया है कि जुल्म अपने विरोधी पर भी हो तो भी उसके खिलाफ आवाज बुलंद करना खालसा का फर्ज है।

    एक्स पर सुखबीर बादल ने किया पोस्ट

    बादल ने एक्स पर भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सिख विरोधी और पंजाब विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने दिखा दिया है कि वह दिल्ली के इशारों पर कैसे नाचते हैं। भाई अमृतपाल सिंह के साथ हमारी विचारधारा के मतभेदों के अलावा, हम उनके खिलाफ या किसी और के खिलाफ दमन और अन्याय का विरोध करेंगे।

    उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अकाली दल गुरु साहिबान द्वारा निर्धारित सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमें इसके लिए कितनी भी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़े।

    अकाली दल पंजाब में शांति, एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए पूरी तरह समर्पित है और हम यह भी चाहते हैं कि सभी पार्टियां राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर काले कानूनों का विरोध करें।

    यह भी पढ़ें- मोहाली के बैंक में धायं-धायं... विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने कस्टमर को उतारा मौत के घाट; VIDEO होश उड़ा देगा

    खबरें और भी