यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana: ASI के जबड़े में लगी गोली, घायल अवस्था में पड़ोसी ने DMC में करवाया भर्ती; देर रात तक चला ऑपरेशन
Ludhiana ASI Injured पंजाब के लुधियाना में एएसआई को जबड़े में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया ...और पढ़ें

HighLights
- हादसे के कारणों का अभी भी पता नहीं चल पाया है।
- दयानंद मेडिकल कॉलेज में उनके जबड़े का देर रात ऑपरेशन किया गया।
- पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जागरण संवादाता, लुधियाना। थाना जमालपुर में तैनात एएसआई को जबड़े में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। एएसआई बलबीर सिंह विक्टोरिया कॉलोनी में रहते हैं।
पड़ोसी ने करवाया भर्ती
पड़ोसी ने बताया कि बलबीर ड्यूटी से घर वापस लौटे और वर्दी उतारकर अपने कमरे में चले गए। कुछ ही समय बाद वहां से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। दयानंद मेडिकल कॉलेज में उनके जबड़े का देर रात ऑपरेशन किया गया। हालांकि हादसे के कारणों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana: कांग्रेसी नेता पर हुआ जानलेवा हमला, घर के बाहर तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम; आपराधिक मामला दर्ज
यह भी पढ़ें: Ludhiana News: पत्नी की शिकायत पर पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं
नोटः इस खबर में रिपोर्टर मौके पर हैं और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जैसे ही समाचार प्राप्त होगा और अपडेट जोड़ दिया जाएगा। तब तक आप हमारे साथ जुड़े रहिए।

