Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में धरपकड़ जारी, हत्या से पहले रेकी करने आया आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 09:42 PM (IST)

    Baba Siddique Murder Case बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी लुधियाना से सुजीत कुमार सिंह उर्फ बब्बू को दबोचा गया। मुंबई पुलिस ने लुधियाना पु ...और पढ़ें

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार फाइल फोटो (जागरण न्यूज)
    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार फाइल फोटो (जागरण न्यूज)

    HighLights

    1. बाबा सिद्दीकी की रेकी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
    2. आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया
    3. आधे घंटे बाद ही आरोपी को महाराष्ट्र लेकर पहुंची पुलिस

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique Murder Case) हत्याकांड में मुंबई पुलिस को एक और कामयाबी हासिल हुई है। अबकी हत्याकांड का लिंक पंजाब के लुधियाना से जुड़ा है। 

    बाबा सिद्दीकी की रेकी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई है

    मुंबई पुलिस ने लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम की मदद से शहर के भामियां क्षेत्र में उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम अमनदीप बराड़ ने बताया कि मुंबई पुलिस शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी को लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई है।

    दोपहर में लुधियाना पहुंची मुंबई पुलिस

    मुंबई पुलिस की टीम शुक्रवार दोपहर लुधियाना पहुंची थी, जो पहले से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थी। शहर में आने के बाद मुंबई पुलिस के साथ एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़, सीआइए-2 के इंचार्ज राजेश शर्मा और काउंटर इंटेलिजेंस के एएसआइ विक्रम सिंह की एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने शाम करीब चार बजे भामियां को घेर लिया। आरोपित सुजीत की लोकेशन इसी इलाके में थी।

    यह भी पढ़ें- खालिस्तान समर्थक आतंकी पन्नू के खिलाफ एक्शन में NIA, चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति जब्त

    इसके बाद पुलिस ने एक घर में छापामारी करके उसे दबोच लिया। उसके पास से मिले मोबाइल और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।पुलिस गिरफ्तारी के बाद उसे जमालपुर थाने ले गई। आधे घंटे बाद मुंबई पुलिस उसे लेकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना हो गई।

    खबरें और भी

    बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की हुई रेकी

    पुलिस के मुताबिक मुंबई पुलिस ने मुंबई से ही पिछले दिनों नितिन को गिरफ्तार किया था। बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की रेकी के लिए नितिन और उसके साथियों को तैयार किया गया था।

    आरोपित सुजीत मुंबई में नितिन के घर के पास ही रहता था। उसने भी रेकी करने में नितिन का साथ दिया। यह काम करने के लिए उनके खाते में 25-25 हजार डाले गए थे।

    नितिन से पूछताछ में सुजीत का पता चला। जिसके बाद पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक करते हुए लुधियाना तक पहुंची। ज्ञात हो कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। इस हत्याकांड में मुंबई पुलिस देश के कोने-कोने से आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Bye-Election: शिरोमणि अकाली दल का चुनाव मैदान से हटना ‘मास्टर स्ट्रोक’ या सुसाइड?