Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पंजाब के विकास के लिए BJP ही आखिरी विकल्प', गिरिराज सिंह बोले- रोजाना नई-नई घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही AAP

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 09:57 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लुधियाना में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप के पास कोई विजन नहीं है और यह केवल नई-नई घोष ...और पढ़ें

    लुधियाना पहुंचने पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का हुआ स्वागत। फोटो जागरण
    लुधियाना पहुंचने पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का हुआ स्वागत। फोटो जागरण

    HighLights

    1. दो दिवसीय दौरे पर लुधियाना पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री।
    2. गिरिराज सिंह बोले- आप की नीति से जनता परेशान।
    3. 'केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद किया, अब पंजाब पर नजर'

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। आम आदमी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। यह पार्टी रोजाना रंग बदलने वालों की टोली है। यह केवल नई-नई घोषणाएं करने तक सीमित है। काम के नाम पर इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं।

    दिल्ली वालों ने आप को चलता कर भाजपा के हाथों में सत्ता दे दी है। पंजाब में भी आप सरकार का यह अंतिम चरण है। यह कहना है केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का। वे शनिवार को लुधियाना के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

    पंजाब में अब बीजेपी की बनेगी सरकार

    गिरिराज ने कहा कि कहा पंजाब के लोग आप की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। पंजाब लगातार कर्ज की ओर बढ़ रहा है और आर्थिक स्थिति के साथ यहां के लोग सुरक्षा के लिहाज से भी चिंतित हैं। पंजाब के लोग कांग्रेस और आप दोनों की सरकार बनाकर देख चुके हैं। अब भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

    इसके लिए कार्यकर्ताओं को उनके दिलों में जगह बनानी चाहिए और उन्हें भाजपा शासित राज्यों में हो रहे विकास की पूर्ण जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब पंजाब से राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने पहले दिल्ली को बर्बाद किया और अब पंजाब में हस्तक्षेप कर यहां की स्थिति को खराब करेंगे।

    खबरें और भी

    आप सरकार ने पंजाब के खजाने को खाली कर दिया

    कपड़ा मंत्री ने कहा कि देश का निर्यात 19 लाख करोड़ से 90 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें पंजाब की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है, लेकिन यहां की सरकार कारोबार की ग्रोथ के लिए सजग नहीं है।

    विकसित भारत और मेक इन इंडिया का सपना पंजाब के बिना अधूरा है, लेकिन आप सरकार ने पंजाब के खजाने को खाली कर दिया है। कानून-व्यवस्था खराब है। पंजाब के विकास के लिए भाजपा ही आखिरी विकल्प है।

    बता दें दिल्ली चुनाव में आप आदमी पार्टी की हार हुई। वहीं बीजेपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसे बचाने के लिए आप पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन गिरिराज सिंह का कहना है कि बीजेपी ही पंजाब का विकास कर सकती है। पंजाब के लोगों के लिए बीजेपी ही आखिरी विकल्प है। बीजेपी की सरकार बनने से पंजाब का तेजी से विकास होगा। 

    यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, बिहार से बब्बर खालसा के तीन आतंकी गिरफ्तार; नेपाल भागने की फिराक में थे