Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के खन्ना में होटल में युवक-युवती के शव मिले, दोनों के सिर में गोली के निशान; इलाके में सनसनी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 10:45 PM (IST)

    खन्ना के एक होटल में युवक-युवती के शव गोली लगने के निशान के साथ मिले हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें उनके पूर्व स ...और पढ़ें

    खन्ना के होटल में युवक-युवती के शव मिले, दोनों के सिर में गोली के निशान।

    खन्ना के होटल में युवक-युवती के शव मिले, दोनों के सिर में गोली के निशान।

    HighLights

    1. खन्ना के होटल में युवक-युवती के शव मिले।

    2. दोनों के सिर में गोली लगने के निशान।

    3. पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही जांच।

    संवाद सहयोगी, खन्ना (लुधियाना)। जीटी रोड स्थित होटल ग्रीनलैंड में बुधवार को एक कमरे से युवक और युवती के शव बरामद मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर में गोली लगने के निशान हैं। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

    मृतकों की पहचान तरनतारन निवासी हरप्रीत कौर और मक्खू (फिरोजपुर) निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे। हरप्रीत कौर के दो बच्चे हैं, जबकि मनजीत सिंह का एक बेटा है। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि होटल के कमरा नंबर 104 में दो शव पड़े थे। दोनों देर रात हरियाणा नंबर की टैक्सी से होटल पहुंचे थे। दोपहर तक कमरे से कोई गतिविधि न होने पर होटल कर्मियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले।

    दोनों के बीच पहले से थे संबंध पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से संबंध होने की बात सामने आ रही है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। जांच में यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि पहले युवती को गोली मारी गई और बाद में युवक ने खुद को गोली मारी होगी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

    खबरें और भी

    जांच के दौरान पुलिस को महिला के मोबाइल से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसके अनुसार उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले तेजिंदर सिंह से हुई थी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मनजीत सिंह पहले खन्ना के लिबड़ा क्षेत्र में जीटी रोड पर ढाबा चलाता था।

    होटल प्रबंधन पर भी उठे सवाल घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि दोनों को बिना पहचान पत्र लिए ही कमरा दे दिया गया। इतना ही नहीं, होटल के बाहर हथियार लेकर प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगा होने के बावजूद पिस्तौल कमरे तक कैसे पहुंची, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।