Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: तेज धूप खिली... तीन जिलों में तापमान 25 डिग्री पर आया, 18 फरवरी से बूंदाबांदी की संभावना

    By Asha Rani Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 07:31 AM (IST)

    मंगलवार को पंजाब में तेज धूप खिलने से दिन का तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ गया और इसके अलावा पंजाब के तीन जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल् ...और पढ़ें

    पंजाब में 18 फरवरी से बारिश के हैं आसार (फाइल फोटो)
    पंजाब में 18 फरवरी से बारिश के हैं आसार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather: पंजाब में मंगलवार को तेज धूप खिली। धूप तेज थी, तो दिन का तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ गया। पंजाब के तीन जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री, लुधियाना में 25.8 डिग्री व पठानकोट में 25.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि फरीदकोट व मोहाली में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अधिकांश जिलो में न्यूनतम से अधिक रहा तापमान

    वहीं अन्य जिलों में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दूसरी तरफ पंजाब के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    जिसके तहत चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, एसबीएस नगर में 10.0 डिग्री, मोगा में 12.1 डिग्री, लुधियाना में 7.8 डिग्री, पटियाला में 8.6 डिग्री, जालंधर में 7.0 डिग्री, पठानकोट में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी तक पंजाब में मौसम ड्राई रहेगा।

    कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना 

    जबकि 18 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह कई जिलों में बादल छाएं रहने, बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना हैं।