Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लुधियाना से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चाहते हैं कारोबारी, इस वजह से व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर

    By Munish SharmaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 02:14 PM (IST)

    Ludhiana To Delhi Flight Demand लुधियाना के कारोबारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुहार लगाई है कि दिल्ली और लुधियाना के बीच डायरेक्ट फ्लाइ ...और पढ़ें

    लुधियाना से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चाहते हैं कारोबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    लुधियाना से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चाहते हैं कारोबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. कारोबारियों ने की लुधियाना और दिल्ली के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की मांग
    2. गाजियाबाद से लुधियाना की फ्लाइट के चलते कारोबार पर पड़ रहा बुरा असर
    3. कारोबारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से लगाई गुहार

    लुधियाना, मुनीश शर्मा। कई सालों के बाद हाल ही में लुधियाना से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए आरंभ की गई फ्लाइट को कारोबारी दिल्ली तक चलाने की मांग कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि गाजियाबाद तक फ्लाइट होने से दिल्ली जाने के लिए दो घंटे तक का अतिरिक्त समय लग जाता है। इसके साथ ही कनेक्टिंग फ्लाइट को पकड़ने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    कारोबारियों ने कहा कि समय की बचत के लिए आरंभ की गई फ्लाइट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारोबारियों ने इसके लिए लुधियाना से दिल्ली फ्लाइट आरंभ करने की मांग की है, ताकि लुधियाना से दिल्ली जाने वालों के समय की बचत हो सके और इसका सही लाभ लुधियानवियों को मिल सके।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान से लगाई गुहार

    इसके लिए कारोबारियों ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) से भी गुहार लगाई है कि वे इस मामले में केन्द्रीय नेतृत्व से बात कर लुधियाना से दिल्ली फ्लाइट (Ludhiana To Delhi Flight) के लिए शेड्यूल लेने का प्रयास करें। क्योंकि कारोबारियों को समय की बचत करते हुए दिल्ली के लिए जाना होता है। लेकिन अगर लुधियाना से गाजियाबाद के जरिए जाएं, तो समय अधिक लगने से इस व्यवस्था का लाभ नहीं रहता।

    ये भी पढ़ें- Gurdaspur News: कैदियों को प्रतिबंधित गोलियां बेचता था लैब टेक्नीशियन, गुप्तांगों में दवाई छिपाकर ले गए थे जेल

    ज्ञात हो कि पहले भी कम यात्रियों की संख्या के चलते लुधियाना से दो बार फ्लाइट को बंद किया जा चुका है और अब 19 सीटर जहाज को आरंभ किया गया है।

    'लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी दी जाए'

    लघु उद्योग भारती के प्रधान राजीव जैन ने कहा कि लुधियाना से दिल्ली के लिए लंबे समय से फ्लाइट आरंभ करने की बात कही जा रही थी। लेकिन विदेश से आने वाले ग्राहकों को लुधियाना आने के लिए पहले गाजियाबाद जाना पड़ेगा। इसके साथ ही वापसी के समय भी गाजियाबाद से दिल्ली जाना होगा। ऐसे में ग्राहकों की सहुलियत के लिए आरंभ की गई फ्लाइट का लाभ नहीं हो सकेगा। हमारी यही मांग है कि लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी दी जाए, ताकि ग्राहक हमारे कारखानों तक आने के लिए न कतराएं।

    खबरें और भी

    'पंजाब कारोबार के लिए बेहतर डेस्टिनेशन बन सकता है'

    पैरामाउंट इंपेक्स के एमडी राकेश कपूर के मुताबिक उनके अधिकतर ग्राहक अमेरिका और यूरोप से संबंधित हैं। जिन्हें साल में एक बार उनके प्लांट के विजिट के लिए आना होता है। लेकिन एयर कनेक्टिविटी न होने से कई बार वे आने से कतराते हैं। अगर लुधियाना से दिल्ली फ्लाइट आरंभ हो तो पंजाब कारोबार के लिए बेहतर डेस्टिनेशन बन सकता है। गाजियाबाद से आने जाने में समय अधिक लगेगा।

    सहज सॉल्यूशंस के एमडी अशप्रीत सिंह साहनी ने कहा कि फ्लाइट का आरंभ किए जाना बेहतर कदम है। लुधियाना पंजाब का हार्ट है और औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ सेंटर प्वॉइंट है। यहां से हम इंटरनेशनल फ्लाइट की कल्पना करते हैं। लुधियाना से दिल्ली रूट की फ्लाइट बेहद जरूरी है।

    ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पंजाब को भिगोया, 20 सितंबर तक वर्षा की संभावना