लुधियाना में महिला से चेन स्नैचिंग, दातर दिखाकर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम; CCTV में कैद हुई घटना
लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सब्जी खरीदने जा रही एक महिला से दातर दिखाकर सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज क ...और पढ़ें
-1778223817118_m.webp)
लुधियाना में दातर दिखाकर महिला से सोने की चेन लूटी, सीसीटीवी में वारदात कैद।
HighLights
लुधियाना में सब्जी खरीदने जा रही महिला से चेन स्नैचिंग
बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातर दिखाकर सोने की चेन लूटी
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, लुधियाना। मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में बाइक सवार स्नैचरों ने सब्जी खरीदने जा रही महिला को निशाना बनाकर उसकी सोने की चेन लूट ली। आरोपित हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार थाना फोकल प्वाइंट क्षेत्र निवासी रीमा चावला पत्नी आत्मजीत सिंह चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मई 2026 की शाम करीब छह बजे वह घर से सब्जी लेने के लिए निकली थीं।
जब वह रेहड़ी वाले के पास पहुंचीं तो उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। पीड़िता के मुताबिक आरोपितों ने दातर दिखाकर उन्हें डराया और गले में पहनी सोने की चेन झपट ली।
महिला ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश चेन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागते समय दो स्नैचर बाइक से उतरकर महिला के पीछे भी दौड़े।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे खासकर महिलाओं में भय बना हुआ है।
उधर, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।