Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: पंजाब में शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री मान ने मेडल पहना किया सम्मानित

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:36 PM (IST)

    Republic Day 2024 पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगवंत सिंह मान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई पुलिस अफसरों को सम्मानित किया है। उन्होंने पुलिस इंस्पेक ...और पढ़ें

    Republic Day 2024: पंजाब में शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अफसरों को मिला सम्मान
    Republic Day 2024: पंजाब में शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अफसरों को मिला सम्मान

    HighLights

    1. गणतंत्र दिवस के जश्नों में शिरकत करने वाली विभिन्न शख्सियतों और संस्थाओं को बधाई दी
    2. मुख्यमंत्री ने जालंधर के एसएसपी समेत कई अधिकारियों को सम्मानित किया है

    संवाद सूत्र, लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए समारोह के दौरान समाज और राज्य के प्रति बेहतरीन योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं और अलग-अलग वर्गों के अन्य लोगों को बधाई दी।

    जालंधर के एसएसपी समेत ये अधिकारी हैं शामिल

    भगवंत सिंह मान ने समर्पित भावना से ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्य मंत्री मेडल’ से सम्मानित किया, जिनमें जालंधर के एसएसपी मुखविन्दर सिंह, कमांडैंट आरटीसी मनदीप सिंह, डीएसपी गुरशेर सिंह संधू, इंस्पेक्टर हरविन्दर सिंह और सिमरजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुखविन्दर सिंह, भुपिन्दर सिंह, मेजर सिंह, जसजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह, गुरमुख सिंह और अमनदीप वर्मा, एसिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महिन्दरपाल सिंह और सीनियर कांस्टेबल प्रभदीप सिंह शामिल हैं।

    सीएम ने परेड कमांडर समेत इन लोगों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर आई.पी.एस. अधिकारी आकर्शी जैन, सेकिंड कमांडर आईपीएस बबनदीप सिंह, पलटून कमांडर-1 एएसआई पवन कुमार, पलटून कमांडर-2 एएसआई. जगदेव सिंह, पलटून कमांडर-3 एएसआई राज कुमार, पलटून कमांडर-4 एएसआई अमरीक सिंह, महिला टुकड़ी की सब-इंस्पेक्टर कुलजीत कौर, पीएचजी की टुकड़ी के सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ठाकुर, एनसीसी टुकड़ी के एसयूओ रवि कुमार, एनसीसी टुकड़ी के एसयूओ करण, एयर विंग पलटून के सीएसयूओ तरनवीर कौर, एनसीसी (लड़कियों) की टुकड़ी की यूओ अनु कुमारी, पीएयू स्कूल की टुकड़ी की आरती, स्काउट नेता जश्नप्रीत सिंह और बैंड इंस्पेकटर राकेश कुमार को भी सम्मानित किया।

    इन्हें भी मिला सम्मान

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अर्शदीप सिंह, अंतरराष्ट्रीय पैरा कराटे खिलाड़ी तरुन शर्मा, 67वीं खेल अंडर-17 में वॉलीबॉल में तीसरा स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी मोहप्रीत कौर, हैड टीचर जनमदीप कौर, लुधियाना यूथ फेडरेशन के हरजिन्दर सिंह, सडक़ सुरक्षा की सक्रिय शख्सियत कुन्दन कुमार, वेटरनरी अफसर डॉक्टर गुरविन्दर सिंह, एसएमओ डॉ. तरकजोत सिंह, डॉ. मीनाक्षी, पुनीत पाल कौर बतरा, डॉ. साहिल गोयल, डॉ. पवन ढींगरा, समाज सेवा के लिए एनजीओ मनुक्खता दी सेवा, सुपरीटेंडेंट ग्रेड-2 रछपाल सिंह और सीनियर सहायक गुरमीत सिंह को भी सम्मानित किया।

    खबरें और भी

    बेमिसाल सेवाओं के लिए सम्मान

    भगवंत सिंह मान ने पुलिस इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और बेअंत जुनेजा, ए.एस.आई. हरजाप सिंह, दलजीत सिंह, बूटा सिंह, सुखदीप सिंह और अमरीक सिंह, हेड कांस्टेबल बलविन्दर सिंह, सीनियर कांस्टेबल जसप्रीत सिंह और चरनजीत सिंह को बेमिसाल सेवाओं के बदले सम्मानित किया।

    प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अलग-अलग प्रोग्रामों में हिस्सा लेने वाले प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया, जिनमें पीटी शो के लिए लेक्चरर अनूप कुमार और विद्यार्थी खुशी और अंजलि, स्काउट एंड गाईड के लिए प्रिंसिपल प्रदीप कुमार और विद्यार्थी जपमनप्रीत सिंह और आरथी, कोरियोग्राफी के लिए अध्यापक ओगेश कुमार और विद्यार्थी हरशिता और नाइशा, भंगड़े के लिए प्रिंसिपल गुरनेक सिंह और विद्यार्थी जश्नप्रीत सिंह और अकाशप्रीत सिंह, गिद्दे के लिए प्रिंसिपल गुरशरनजीत कौर और विद्यार्थी सोनी और मन्नत, बीवीएम किचलू नगर से नीलम मित्तर, पलक नूर और प्रियंजल और डीएवी से जोगिन्दर, गुरमहर और देवांश शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: 12 झांकियों में दिखी पंजाब की जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्यों की झलक, जन-जन को किया गया जागरूक

    यह भी पढ़ें- Jalandhar School Closed: कल जालंधर में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने किया एलान