विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में छठ पूजा पर हादसा, नहर में अचानक पानी छोड़ने से बच्‍चे की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sun, 06 Nov 2016 03:48 PM (IST)

लुधियाना में छठ पर्व के उत्‍साह एक हादसे के कारण ठंडा पड़ गया। शहर में छठ पूजा के लिए सिंधवा नहर पर व्‍यवस्‍था थी। लेकिन, इसमें अचानक पानी छोड़ देने से बड़ा हादसा हो गया।

News Article Hero Image

जेएनएन, लुधियाना। छठ पूजा पर यहां एक हादसे में एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई। छठ पूजा के लिए जिस नहर में तैयारी की गई थी उसमें अचानक पानी छोड़ दिए जाने से पूजा के लिए लगाया गया स्टेज बह गया। स्टेज पर बैठा बच्चा भी तेज धारा में बह गया। इससे उसकी मौत हो गई।

यहां छठ पूजा को लेकर सिधवां नहर में तैयारी की गई थी। नहर में पानी बंद करने का निर्देश दिया गया था। पूजा के लिए नहर में स्टेज बनाया गया था। इसी बीच, नहर विभाग की ओर से अचानक नहर सात फीट पानी छोड़ दिया गया। इससे नहर में लगी स्टेज बह गई और इससे वहां अफरातफरी मच गई। स्टेज के साथ सात साल का एक लड़का भी बह गया। जब तक लोग कुद कर पाते बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बाद नहर की हालत।

पढ़ें : उद्यमी के 10 लाख रुपये देखकर कर्मचारी को जागी अय्याशी, फिर ...

इस घटना से क्रुद्ध लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया अौर पास के पक्खोवाल रोड पर जाम लगा दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद विभाग के कर्मचारियों ने नहर में पानी कैसे छोड़ दिया। वे इसके लिए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से लोगों का त्योहार के प्रति उत्साह ठंडा पड़ गया।

पढ़ें : अकाली नेता खैहरा के घर में गाेली चली, रसोइये की मौत